नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुरादाबाद में मुगलपुरा बवाल में अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मुरादाबाद में मुगलपुरा बवाल में अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मुरादाबाद : : नरोत्तम सिंह : : मुरादाबाद में मुगलपुरा बवाल में अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद: मुगलपुरा बवाल में अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार, जुमे की नमाज के बाद की गई थी नारेबाजी और प्रदर्शन मुगलपुरा बवाल में शनिवार सुबह तक पुलिस 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह तक पुलिस 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के बाद बाहर आए कुछ युवकों ने अचानक नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। यह लोग आसपास की दुकानों को भी बंद कराने का प्रयास करने लगे थे। इसके अलावा इन्होंने जामा मस्जिद चौराहे से ईदगाह चौराहे तक जुलूस निकाला था, पुलिस के समझाने के बाद भी युवक नहीं मान रहे थे। तब पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। सीओ कोतवाली महेश चंद गौतम ने बताया कि मुगलपुरा थाने में 90 आरोपियों के खिलाफ बलवा करना, लोक सेवक के कार्य में बाधा डालना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जिसमें आरोपी निजाम उर्फ पम्मा,फरमान, अकील अहमद, मुस्तफा अली, सुभान, शहनवाज, वसीम, सुब्हान खान,जीशान और उबैद को आरोपी बनाया है। शुक्रवार रात तक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और ड्रोन कैमरे की फुटेज से अन्य आरोपियों की पहचान की। शनिवार सुबह इस मामले में पंद्रह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि अब तक 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!