नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इच्छा पूर्ति पंचमुखी हनुमान पदयात्रा धूमधाम से संपन्न – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

इच्छा पूर्ति पंचमुखी हनुमान पदयात्रा धूमधाम से संपन्न

😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : लखीमपुर खीरी : : अमरेन्द्र सिंह : : इच्छा पूर्ति पंचमुखी हनुमान पदयात्रा धूमधाम से संपन्न

लखीमपुर खीरी पलिया विधानसभा इच्छा पूर्ति पंचमुखी हनुमान पदयात्रा धूमधाम से संपन्न भक्ति रस से सराबोर हो पलिया शहर बना अयोध्या नगरी शहर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब इस ऐतिहासिक पदयात्रा का इतिहास रहेगा साक्षी पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा पद यात्रा में शामिल भक्तों के लिए जलपान की बेहतरीन व्यवस्था की गई ज्येष्ठ माह के अंतिम पांचवे मंगलवार को प्रातः 6 बजे प्राचीन हनुमान मठिया पर दर्शन पूजनकर, राम जानकी मंदिर पर दर्शन पूजन कर वहां से खाटू श्याम मंदिर पर दर्शन पूजन कर इच्छापूर्ति हनुमत पद यात्रा दक्षिण पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए सैकड़ों की संख्या में हाथ में ध्वज लिए बाबा के भक्त पद यात्रा करते हुए पहुंचे।यात्रा के साथ ढोल बजाते बाबा के भजन गाते हुए महिला पुरुष भक्त भारतीय परिधान में चल रहे थे।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

श्रद्धालुओं के द्वारा मठिया मंदिर पर जल सेवा,मारवाड़ी मंच,खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा ,खाटू श्याम मंदिर पर शीतल पेय बिस्किट सेवा, रेलवे क्रॉसिंग पर रोटरी क्लब द्वारा बूंदी प्रसाद,बिस्किट,जल सेवा,आलोक मिस्र के निवास पर लड्डुओं के साथ जल सेवा,तिलकपूर्वा ग्राम पर भाई सोबरन लाल मौर्य जी के द्वारा हलूवे के साथ जल सेवा , और पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पकोड़े,जलेबियां ,तरबूज के साथ जल सेवा की भरपूर व्यवस्था श्री हरि परिवार के श्री सुरेश चंद गर्ग, पंकज गर्ग व नीरज गर्ग जी के द्वारा की गई सिद्ध बाबा मंदिर से भी बाबा के भक्तों की यात्रा आई जिससे सारा मंदिर प्रांगण भरा हुआ था कार्यक्रम यात्रा आयोजन प्रमुख भाजपा नेता समाजसेवी रवि गुप्ता/ वरिष्ठ व्यवसाई नीरज गर्ग/ निरंकार प्रसाद बरनवाल/ गोल्डन अग्रवाल/ सक्षम शुक्ला/ राजकुमार राठौर/ अशोक गुप्ता बड़े आदि ने बताया अगले वर्ष बड़ी ही भव्यता से इस पद यात्रा का पुन: आयोजन किया जाएगा भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!