मजदूरों से भरी बस की ट्रक से टक्कर
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : देवरिया : : जसवंत प्रसाद : : मजदूरों से भरी बस की ट्रक से टक्कर
कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा मजदूरों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हादसे में 4 की मौत, 35 से ज्यादा घायल। यूपी के कुशीनगर जिले देर रात दो बजे करीब एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें मजदूरों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। जबकि मौके पर ही चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई व 35 से ज्यादा घायल हो गए। जिनमें कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीती देर रात हुए सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा मजदूरों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हादसे में 4 की मौत, 35 से ज्यादा घायल। यूपी के कुशीनगर जिले देर रात दो बजे करीब एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें मजदूरों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। जबकि मौके पर ही चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई व 35 से ज्यादा घायल हो गए। जिनमें कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीती देर रात हुए सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 35 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से 31 की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात दो बजे कुशीनगर जिले के हाटा नगर पालिका क्षेत्र के NH 28 पर स्थित बाघनाथ चौराहे के पास बिहार से पंजाब जा रही बस बालू लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 4 मजदूरों की मौत हो गई। 35 से ज्यादा घायल हो गए। सभी घायलों को हाटा सीएचसी ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल 31 मजदूरों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के शिकार सभी मजदूर बिहार राज्य के मधेपुरा जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जो रोजी-रोटी कमाने पंजाब जा रहे थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
