बेहतर ग्राहक सेवा ग्रामीण बैंक की सर्वोच्च प्राथमिकता
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या : : फूलचन्द्र : : बेहतर ग्राहक सेवा ग्रामीण बैंक की सर्वोच्च प्राथमिकता
बड़ौदा यूपी बैंक शाखा शांतीपुर के तीसरे वी एल ई सेंटर का उद्घघाटन ग्राम सभा अकवारा में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार पाण्डेय ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर आयोजित ग्राहक गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने बताया की इस वी एल ई सेंटर के माध्यम से सप्ताह के 24 घंटे बैंकिंग सेवा प्राप्त की जा सकती है । ग्राहक रुपए 20000 तक जमा निकासी करने के साथ बचत खाता, आवर्ती खाता एवं सावधि खाता आदि इस सेंटर पर खोल सकते हैं। प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा, जीवन ज्योति बीमा तथा अटल पेंशन आदि का कार्य भी इस सेंटर पर किया जाएगा । उन्होंने बैंक की विभिन्न जमा एवं ॠण योजनाओं की जानकारी दी तथा स्पेशल कंपोनेंट एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र एवं पासबुक प्रदान किया ।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
बड़ौदा यूपी बैंक शाखा शांतीपुर के तीसरे वी एल ई सेंटर का उद्घघाटन ग्राम सभा अकवारा में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार पाण्डेय ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर आयोजित ग्राहक गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने बताया की इस वी एल ई सेंटर के माध्यम से सप्ताह के 24 घंटे बैंकिंग सेवा प्राप्त की जा सकती है । ग्राहक रुपए 20000 तक जमा निकासी करने के साथ बचत खाता, आवर्ती खाता एवं सावधि खाता आदि इस सेंटर पर खोल सकते हैं। प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा, जीवन ज्योति बीमा तथा अटल पेंशन आदि का कार्य भी इस सेंटर पर किया जाएगा । उन्होंने बैंक की विभिन्न जमा एवं ॠण योजनाओं की जानकारी दी तथा स्पेशल कंपोनेंट एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र एवं पासबुक प्रदान किया । बैंक के वित्तीय सलाहकार अतुल कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की । इस अवसर पर ग्राम प्रधान अकवारा सीमा मौर्य, अमर नाथ मौर्य, अंकित गुप्ता, सूर्य नारायण वर्मा, हर्षित पाण्डेय रोशनी वर्मा सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही । वी एल ई गुलाबचंद ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
