अखिल भारतीय चाणक्य परिषद द्वारा मेधावी छात्रा का किया गया सम्मान
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: अखिल भारतीय चाणक्य परिषद द्वारा मेधावी छात्रा का किया गया सम्मान
बीकापुर विकास खंड के मझौली के पास बनखोदवा गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही सृष्टि पांडेय ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र में ऐसा उदाहरण प्रस्तुत कर साबित कर दिया है कि विपरीत परिस्थितियों में भी यदि लक्ष्य के प्रति संकल्पबद्ध होकर मेहनत की जायगी तो मुकाम को हासिल करना मुश्किल नहीं है । अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित व सम्मानित करने के प्रति सदैव प्रतिवद्ध रहा है ।परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा बनखोदवा गांव पहुंच कर परिजनों से मिलकर सृष्टि पांडेय को पुष्पगुच्छे व पारितोषिक भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर विलक्षण प्रतिभा का सम्मान करते हुए प्रोत्साहित किया गया तथा सृष्टि पांडेय को यह आश्वासन दिया गया कि शिक्षा क्षेत्र में अपनी आगे की मंजिल तय करने में उन्हें कोई बाधा नहीं आने पायेगी परिषद हर सम्भव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर रहेगा ।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
मूलतः रामपुर भगन के पास सागरपुर गांव में जन्मी सृष्टि पांडेय के ऊपर से पिता का साया चार साल पूर्व में ही उठ गया था । कैंसर की विमारी से पिता का देहांत हो गया । घर की माली हालत ठीक नहीं रही चार बहन और एक भाई तथा मां के बीच से निकल कर अपनी पढ़ाई के लिए वह अपने ननिहाल चली आई और अपने मामा के संरक्षण में महाराणा प्रताप इंटर कालेज में शिक्षा प्राप्त की जहां अपनी लगन वह मेहनत से जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर परिवार, क्षेत्र तथा विद्यालय का नाम रोशन किया । प्रतिनिधिमंडल द्वारा भविष्य की मंजिल के बारे में पूछे जाने पर बताया कि उनका सपना प्राशसनिक सेवा में जाकर आई ए एस बनकर देश की सेवा करने का है । प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पं० विनय पांडेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पं० जय प्रकाश तिवारी, जिला अध्यक्ष पंडित राकेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष पंडित राकेश मिश्रा, बीकापुर ब्लाक अध्यक्ष पंडित मानस तिवारी, ब्लाक के कार्यकारणी सदस्य पं० अरस दुबे, तोरोमाफी ग्राम समिति महामंत्री पं० ऋषि पांडे, बीकापुर नगर मीडिया प्रभारी पं० राजेंद्र पाठक, पं० के० के० शुक्ला, पं० आशीष पांडे, पं० दयाशंकर शुक्ल उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
