नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मे अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मे अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मे अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन

पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मे अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन योग भारत की प्राचीन पद्धति है, इसे विश्व में सम्मान प्रधानमंत्री ने किया मैनपुरी – मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पयार्वरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवतर्न उ.प्र. डा. अरूण कुमार सक्सेना ने पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मे अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन पद्धति है, योग की प्राचीन पद्धति को विश्व में सम्मान दिलाने का कायर् देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने किया, आज दुनिया के 180 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है, योग पद्धति को दुनिया के लोग सम्मान दे रहे हैं, अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग कर रहे हैं, यह हम सब देशवासियों के लिए गौरव की बात है।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

उन्होंने कहा कि योग से मानसिक स्वास्थ्य, भौतिक स्वास्थ्य को फायदा मिलता है, जिससे हमारे मन- मस्तिक को फायदा पहुंचता है, अपने आप को तंदुरुस्त रखने के लिए योग से अच्छी दुनिया में कोई पद्धति नहीं है, इस बात को विश्व भर ने माना है। राज्य मंत्री ने कहा कि कई कारणों से पयार्वरण संतुलन बिगड़ा है, जिस कारण गमीर्, तापमान तेजी से बढ़ा है, जिसका मुख्य कारण वातावरण में काबर्न डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक होना है, काबर्न डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक होने के कारण सूरज की किरणें वापस नहीं जाती, जिस कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है, बढ़ते तापमान के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं, जिसके फलस्वरुप समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है, समुंदर के किनारे बसे शहरों पर भविष्य में इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा, काबर्न डाइऑक्साइड की बढ़ती मात्रा को रोकने के लिए हम सब को सम्मिलित प्रयास करने होंगे, प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना होगा और उसकी 02 साल तक देखभाल भी करनी होगी। उन्होंने जनपदवासियों का आव्हान करते हुए कहा कि यदि घर में जगह हो तो कम से कम 01 फलदार वृक्ष घर में अवश्य लगाएं और उसकी बेहतर देखभाल करें, वृक्ष बड़ा होने पर बच्चों को फल देगा साथ ही पयार्वरण, बढ़ते प्रदूषण को रोकने में भी मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष, पौधे यथासंभव बाउंड्रीवाॅल वाले स्थानों पर ही लगाए जाएं, सड़क के किनारे रोपित किए जाने वाले वृक्षों पर ट्री गाडर् अवश्य लगाए जाएं, रोपित किए गए वृक्षों की प्रत्येक दशा में उचित देखभाल की जाए ताकि वह जीवित रहें और भविष्य में मानव जीवन के काम आएं। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने योग शिविर कायर्क्रम में योगा करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग अनुशासन, समपर्ण, निरोग, एकाग्रता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति का हिस्सा है, सभी लोग योग को अपने जीवन में अपनाएं और निरोगी रहें, योग काफी पुरानी संस्कृति है, अब यह घर-घर पहुंच रहा है और देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ज्यादा से ज्यादा लोग योग को अपनाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होने कहा कि नियमित रूप से योग करने से मन-मस्तिष्क चुस्त-दुरुस्त रहता है तमाम प्रकार की बीमारियों में काफी लाभप्रद है, अनुलोम-विलोम, प्रणायाम जैसे श्वसन संबंधी क्रियायें भी काफी लाभप्रद है। स्वस्तिकासन, गोमुखासन, गोरक्षासन, योग मुद्रासन, शंखासन, सवार्ंगासन आदि ऐसे आसान जो शरीर के हर हिस्से को स्ट्ेच करते है, इनमें समय भी कम लगता है।विधायक भोगांव, पूवर् मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री ने योग शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में पहला सुख उसकी निरोगी काया है, मनुष्य की काया को निरोगी बनाने के लिए योग सबसे सशक्त माध्यम है, योग के माध्यम से हम सब स्वस्थ रह सकते हैं, पुरातत्व युग से हमारे ऋषि-मुनियों ने योग प्रारंभ किया था, बीच में यह पद्धति विलुप्त होने लगी थी लेकिन योग गुरु स्वामी रामदेव ने पूरे विश्व में योग का डंका बजाया, आज पूरा विश्व योग से जुड़ा है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योग को पूरे विश्व में पहचान दिलाने का कायर् किया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से जीवन स्वास्थ्य को दुरुस्त कर निरोगी जीवन जीकर देश, समाज, परिवार की लंबे समय तक सेवा कर सकते हैं, योग बिना किसी खर्चे के बेहतर स्वास्थ प्रदान करने का माध्यम है, सभी लोग प्रतिदिन प्रातः कम से कम आधा घंटा योग क्रिया कर अपने शरीर को स्वस्थ, निरोगी रख सकते हैं।योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शमार्, जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, उपाध्यक्ष बृजक्षेत्र आलोक गुप्ता, अनुराग पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वमार्, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह, खंड विकास अधिकारी सदर श्वेतांक पाण्डेय, पतंजलि योगपीठ के पदाधिकारी, डा. चन्द्रमोहन आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!