स्वराज देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: स्वराज देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
शरीर के स्वस्थ रहने पर ही मस्तिष्क स्वस्थ रहता है : आलोक गुप्ता मैनपुरी /कुरावली – स्वराज देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर आलोक गुप्ता के मार्गदर्शन में 14 जून से चलाए जा रहे अमृत योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं छात्र छात्रा, कर्मचारी तथा प्रोफ़ेसर गण मैनपुरी तिराहा स्थित स्वराज देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एक साथ योगाभ्यास किया गया। सामूहिक योग शिविर में योग गुरु सुरेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा योगाभ्यास कराया एवं संकल्प लिया गया कि प्रतिदिन की दिनचर्या में योग को शामिल करें। तभी जीवन सफल एवं सुखद होगा।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
स्वराज देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आलोक गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि सभी अपने जीवन में नियमित योग करें, स्वस्थ रहें, एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करें। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिकारी श्री मती स्नेहा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 5 सिद्धांतों पर बल देते हुए कहा कि सभी सही सोच रखें, अच्छा भोजन करें, अच्छे वातावरण में सांस लें, नियमित योग करें तथा आराम एवं नींद जरूर लें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। अतः अपने जीवन में नियमित तरीके से योग एवं व्यायाम करते रहें, तभी स्वस्थ होंगे, एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकेंगे। योग की प्रक्रियाओं के माध्यम से शरीर मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित होता है, तब आध्यात्मिक संतुष्टि, शांति एवं चेतना की अनुभूति होती है। स्वस्थ और तनाव मुक्त होने पर ही शरीर की सारी क्रियाएं भली प्रकार से संपन्न होती है। इस प्रकार हमारी शारीरिक, मानसिक बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास के लिए योग आवश्यक है। स्कूल के डायरेक्टर आलोक गुप्ता ने कहा कि शरीर के स्वस्थ रहने पर ही मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। योग से निरंतर जुड़कर मन में आत्मविश्वास और शरीर में स्फूर्ति महसूस होती है। योग सबको करना चाहिए। इस अवसर पर ओमकार सिंह, लोकेश कुमार, अमित गुप्ता, चंद्रशेखर, दीक्षा, रानी, सुमन, धीरज कुमार,अंकित गुप्ता सहित छात्र छात्रा योग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
