नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लखीमपुर खीरी में खाद्यान्न की सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी शुरू, विधायक-डीएम ने दिखाई हरी झंडी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

लखीमपुर खीरी में खाद्यान्न की सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी शुरू, विधायक-डीएम ने दिखाई हरी झंडी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :लखीमपुर खीरी :: राम सेवक :: लखीमपुर खीरी में खाद्यान्न की सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी शुरू, विधायक-डीएम ने दिखाई हरी झंडी

डोर स्टेप डिलेवरी से पहुंचेगा राशन, मिलेगी राहत लखीमपुर खीरी 21 जून। राशन दुकानों से कार्डधारियों को वितरित होने वाला खाद्यान्न कोटेदारों को अब सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलेवरी योजना के जरिए सीधे दुकान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके संचालन से कोटेदारों को गोदामों का चक्कर काटने के साथ ही पल्लेदारी व परिवहन भाड़ा चुकाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। शासन ने प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत उचित दर दुकानों पर भारतीय खाद्य निगम डिपो से खाद्यान्न का उठान कर सीधे खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू की।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

डोर स्टेप डिलेवरी से पहुंचेगा राशन, मिलेगी राहत लखीमपुर खीरी 21 जून। राशन दुकानों से कार्डधारियों को वितरित होने वाला खाद्यान्न कोटेदारों को अब सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलेवरी योजना के जरिए सीधे दुकान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके संचालन से कोटेदारों को गोदामों का चक्कर काटने के साथ ही पल्लेदारी व परिवहन भाड़ा चुकाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। शासन ने प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत उचित दर दुकानों पर भारतीय खाद्य निगम डिपो से खाद्यान्न का उठान कर सीधे खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू की।जनपद खीरी में मंगलवार को सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था का शुभारम्भ विधायक सदर योगेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय व डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर खाद्यान्न से भरे ट्रकों को तहसील सदर के ब्लॉक नकहा की ग्राम पंचायत रूखिया, बढईडीह, जिगनिया, उमरिया, अम्बरसोत एवं कटकुसुमा के लिए रवाना किया। सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के शुभारम्भ कार्यक्रम में डीएसओ विजय प्रताप सिंह, डिप्टी आरएमओ लालमणि पाण्डेय, एआरओ अवधेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक सुशील यादव, बृजेश कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं सम्भागीय खाद्य नियन्त्रक, लखनऊ सम्भाग द्वारा नियुक्त परिवहन ठेकेदार व उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!