गजरौला थाना क्षेत्र में 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराइ
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : पीलीभीत :: अमरेन्द्र सिंह :: गजरौला थाना क्षेत्र में 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराइ
पीलीभीत हादसे में बचे प्रवीण ने बताया कि, सुबह कुछ लोग पिकअप में गहरी नींद में सोए हुए थे। कुछ लोग जगे हुए थे। पिकअप जैसे ही गजरौला के पास पहुंची थी कि एक तेज धक्का लगा। देखा तो पेड़ से टकराने के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए थे। हर तरफ खून फैला हुआ था। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल लेकर आई। हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक दिनेश पी जिला अस्पताल पहुंचे।गहरी नींद में सोए हुए थे श्रद्धालु हादसे में सुशांत (14 वर्ष), आनंद (3 वर्ष) , खुशी (2 वर्ष), लक्ष्मी (32वर्ष), लालमन (63 वर्ष), हर्ष (25 वर्ष), रचना, सरला, श्याम सुंदर और ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि प्रवीण , प्रशांत, संजीव, शीलम शुक्ला, कृष्णपाल, पूनम, रिशू उर्फ यश गंभीर रुप से घायल हो गए। जहां से प्रशांत को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सभी गोला और पुवायां के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 10 की मौत हुई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी श्रद्धालु हरिद्वार से गंगा-स्नान करके घर लौट रहे थे। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम, एसपी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि पिकअप के ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे ये हादसा हुआ है।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]