शादी के बाद बहन को देखने गये इकलौते भाई की सरयू नदी में डूबने से मौत
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
संवाददाता :: अयोध्या : : गोपीनाथ रावत :: शादी के बाद बहन को देखने गये इकलौते भाई की सरयू नदी में डूबने से मौत
चिरकी गांव में शोक की लहर व्याप्त अमानीगंज- अयोध्या एक माह पूर्व हुई बहन की शादी के बाद उसके घर देखने गये इकलौते भाई की सरयू नदी में नहाते समय डूब कर मौत हो गई परिवार के इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर पूरा गांव सन्न रह गया और शव गांव में पहुंचते ही पूरा चिरकी गांव रो उठा खंडासा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओरवा मजरे चिरकी गांव के निवासी राम वरदान तिवारी के तीन पुत्रियां व एक पुत्र था दूसरे नंबर की बेटी की शादी 8 जून को टिकैतनगर थाना क्षेत्र के अरूवा गांव में हुई थी , 18 वर्षीय राजन तिवारी बाप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिल्ली में नौकरी करता था बहन की शादी के लिए पिता पुत्र ने जी तोड़ मेहनत की और धूमधाम से बहन की शादी संपन्न हुई,, 9 जुलाई को राजन मोटरसाइकिल से बहन के घर नौकरी पर जाने से पहले उसे देखने गया हुआ था दूसरे दिन 10 जुलाई को दिन में 2 बजे गांव के कुछ युवकों के साथ सरयू नदी में स्नान करने के लिए चला गया जहां नहाते समय उसकी सरयू नदी में डूबकर मौत हो गई घटना की सूचना चिरकी गांव पहुंचते ही राम वरदान तिवारी जहां एक ओर अवाक रह गये वही पूरे गांव में लोगों को इस घटना पर विश्वास नहीं हुआ देर रात राजन का शव चिरकी गांव लाया गया जहां शव गांव पहुंचते ही पूरा गांव रो उठा, बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का होने के कारण दोस्तों के बीच राजन बहुत ही लोकप्रिय था इस घटना की खबर सुनकर भाजपा नेता हरिकेश बब्बन शुक्ला पूर्व ब्लाक प्रमुख एडवोकेट लल्लू तिवारी, प्रधान ओरवा महेंद्र कुमार , कृष्ण कुमार यादव, अश्वनी कुमार मिश्रा, उधवश्याम तिवारी विशाल चंद्र यादव, हरीराम रावत समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने गांव पहुंचकर नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि दी 18 वर्षीय राजन घर का इकलौता चिराग था तीन बहने और एक भाई थे राजन। राम बरदान तिवारी का हंसता खेलता परिवार इस घटना के बाद सदमे में है घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
