अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों को लेकर वन विभाग हुआ शख्त, कई आरा मशीनों
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: अयोध्या : : फूलचन्द्र :: अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों को लेकर वन विभाग हुआ शख्त, कई आरा
मशीनों पर छापा
अयोध्या: जिले के बीकापुर वन रेंज अंतर्गत तारुन ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों को लेकर वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी एन के सुधीर के नेतृत्व में एसटीएफ प्रभारी रविशंकर प्रसाद द्वारा छापेमारी की गई, जिससे अवैध आरा मशीन संचालकों में मचा हड़कंप । उप प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन में वन विभाग व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने ताराडीह गांव स्थित महादेव यादव की गैर लाइसेंसी अवैध आरा मशीन पर छापामारी कर प्लेट आदि अपने कब्जे में ली। इसके अलावा धानापारा गांव बीकापुर में मेजर की अवैध आरा मशीन पर छापेमारी की। आरा मशीन उखड़वाकर कब्जे में ले लिया है। वन कर्मियों की टीम में बब्लू प्रताप, अखंड सिंह के साथ उमाकांत तिवारी शामिल रहे। एसटीएफ प्रभारी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अवैध आरा मशीन संचालकों व अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। बिना लाइसेंस के संचालित पाए जाने पर अवैध आरा मशीन को कब्जे में लेते हुए आरा मशीन संचालकों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
अयोध्या: जिले के बीकापुर वन रेंज अंतर्गत तारुन ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों को लेकर वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी एन के सुधीर के नेतृत्व में एसटीएफ प्रभारी रविशंकर प्रसाद द्वारा छापेमारी की गई, जिससे अवैध आरा मशीन संचालकों में मचा हड़कंप । उप प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन में वन विभाग व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने ताराडीह गांव स्थित महादेव यादव की गैर लाइसेंसी अवैध आरा मशीन पर छापामारी कर प्लेट आदि अपने कब्जे में ली। इसके अलावा धानापारा गांव बीकापुर में मेजर की अवैध आरा मशीन पर छापेमारी की। आरा मशीन उखड़वाकर कब्जे में ले लिया है। वन कर्मियों की टीम में बब्लू प्रताप, अखंड सिंह के साथ उमाकांत तिवारी शामिल रहे। एसटीएफ प्रभारी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अवैध आरा मशीन संचालकों व अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। बिना लाइसेंस के संचालित पाए जाने पर अवैध आरा मशीन को कब्जे में लेते हुए आरा मशीन संचालकों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]