नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधायक रोमी साहनी ने दीवान से कहा सीएम ईमानदार-तुम रिश्वत मांगते हो आडियो वाइरल – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

विधायक रोमी साहनी ने दीवान से कहा सीएम ईमानदार-तुम रिश्वत मांगते हो आडियो वाइरल

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :लखीमपुर खीरी::अमरेन्द्र सिंह ::विधायक रोमी साहनी ने दीवान से कहा सीएम ईमानदार-तुम रिश्वत मांगते हो आडियो वाइरल

लखीमपुर खीरी। लगातार रिश्वत मांगने की तीन शिकायत आने पर पलिया, लखीमपुर खीरी से भाजपा विधायक रोमी साहनी ने दीवान से मोबाइल पर बात की। कहा सीएम ईमानदार है और तुम रिश्वत मांगते हो। तनख्वाह से जीवन यापन करो।

Romi Sahani

बच्चे अच्छे बनेंगे। यह वीडियो जम कर वाइरल हो रहा है। मामला थाना हैदराबाद का है। इस बावत जब रोमी साहनी से बात की तो उन्होंने बताया कि ग्राम बाजारगंज के निवासी से ₹ 25000 रुपये मांगे कहा धारा 376 का मुकदमा लिखवा देंगे। ग्राम जमुना गंज में अरुण व गुड्डू के बीच  विवाद था। गुड्डू से कहा ₹ 5000 लेकर थाने आओ। साहनी ने बताया कि एक घोषी ने बताया कि उससे भी उक्त पुलिस कर्मी रिश्वत मांग रहा है। साहनी ने एसओ को भी आरोपित किया कि वह फरियादी को उक्त दीवान के पास ही भेजते है। एसओ प्रभातेश श्रीवास्तव ने  कहा कि उक्त मामलों में दो की तहरीर थाने में है। विधायक की बात को गंभीरता से लेकर पूंछतांछ की जाएगी।

दीवान लाइनहाजिर

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि विधायक रोमी साहनी के आरोप काफी गंभीर हैं। आरोपित  दीवान राम चन्द्र  शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। सारे प्रकरणों की बारीकी से जांच की जाएगी। भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कर्मी को बख्शा  नही जाएगा।


संवाददाता : : सीतापुर:: ::बुद्ध कथा और बुद्ध चरित कथा के पाठ पर मैगलगंज के नई बस्ती खखरा में चले ईट पत्थर बौद्धाचार्य घायल नहीं लिखी गई एफआईआर
आषाढ़ मास की पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध धम्म अनुयायियों द्वारा गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है जिसमे बुद्ध कथा और बुद्ध चरित कथा के पाठ का होता है ऐसा मन जाता है की जातक कथाओं में वर्णन है की आज के ही दिन महामानव बुद्ध ने प्रथम बार अपना उपदेश जनता को सुनाया था।

सावन माह के गुरु पूर्णिमा  के अवसर पर  देशवाशियों को हार्दिक शुभकामनाएं- धर्मेन्द्र कुमार गौतम

budh katha ko roka maigalganj

इसी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में 13 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार लखीमपुर जनपद के विधानसभा कस्ता के थाना मैगलगंज ग्राम मढ़िया रोड नई बस्ती खखरा में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को हो रही बुद्ध कथा में बौद्ध धम्म से घृणा करने वाले लोगो ने डाला बौद्ध कथा में व्यवधान।

बस्ती के लोगो ने मीडिया को बताया की शांत प्रिय ढंग से कथा का आयोजय किया जा रहा था तभी उपद्रवी व मनुवादी विचारधारा के सवर्ण ( ठाकुर ) व्यक्तियों ने बौद्ध कथा को रोकवाने के लिए जबरन ईट पत्थर बौद्ध कथा वाचक के ऊपर चलना शुरू कर दिया। गन्दी गन्दी गालियां देते हुए मचाया गदर और जाति सूचक गालिया दी ।

शांति का संदेशवाहक पंचशील ध्वज की उड़ाई गई धज्जियां। मनुवादियों द्वारा ईंट और पत्थर भी चलाए गए। जिसमे कुछ महिलये और पुरुष सहित बौद्ध कथा वाचक गंभीर रूप से घायल हो गये जब बौद्धाचार्य महेश बौद्ध जी शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर कोतवाली पहुंचे तो दबंगों ने थाने के सामने बौद्धाचार्य जी पर किया जानलेवा हमला। पुलिस बनी रही मूक दर्शक।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!