छोटी काशी का दर्शन करने आये एक श्रद्धालु की स्नान करते समय मौत
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : गोला खीरी :: मोहम्मद सईद::छोटी काशी का दर्शन करने आये एक श्रद्धालु की स्नान करते समय मौत
सावन के महीने में जिले का आस पास से लोग छोटी काशी का दर्शन करने आते है। कल छोटी काशी गोला तीर्थ में स्नान कर रहे युवक को डूबते हुए भक्तजनों ने देखा है और बचाने का प्रयास भी किया लेकिन तबतक देर हो चुकी थी , इस मामले को स्थानीय प्रशासन एसडीएम गोला को तत्काल जानकारी दी गयी। श्रद्धालु ने बताया की स्नान कर रहे युवक/शिवभक्त को डूबते देख बचने का प्रयास किया गया लेकिन ज्यादा पानी पीने की वजह से बेहोश हो चूका था बेहोशी के हालत में श्रद्धालु को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी गोला भिजवाया गया है।सीएचसी गोला के डॉक्टर ने भी बचने का पूरा प्रयास किया लेकिन बिफल रहे। डॉक्टरों की जानकारी के अनुसार मृतक युवक श्रद्धालु को मिर्गी के दौरे पड़ा था जिस वजह से स्नान के दौरान ज्यादा पानी पेट में चला गया जिसकी वजह से मौत हो गयी । प्रशासन की जानकारी के अनुसार मृतक युवक श्रद्धालु पीलीभीत जनपद का था।

सीएसचसी गोला में मौके पर एसडीएम, सीओ ,कोतवाल सहित तमाम संख्या में तैनात पुलिस बल, डॉक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित, मृतक युवक पीलीभीत जनपद का रहने वाला।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
