फरीदपुर में रिंकी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा पति ने किया था अपनी पत्नी कत्तल
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : फरीदपुर :: वाजिद अली, नईम अली :: फरीदपुर में रिंकी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा पति ने किया था अपनी पत्नी कत्तल
फरीदपुर बरेली। ग्राम धीरपुर में शनिवार की रात्रि घर के बाहर डनलप पर सोई महिला की अज्ञात हमलावर द्वारा गला काट कर हत्या कर दी गई थी और हमलावर फरार हो गया था ।घटना की तहरीर मृतक महिला के जेठ ने पुलिस को देकर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 का मुकदमा दर्ज कराया था। घटनास्थल पर पुलिस द्वारा शुरू की गई शुरुआती जांच में मृतक महिला के पति विष्णु पर शक की सुई जाकर टिक गई और पुलिस ने सर्विलांस टीम की सहायता से हत्या के असली कातिल को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार की रात्रि ग्राम धीरपुर निवासी विष्णु यादव की पत्नी रिंकी अपने घर के बाहर खड़े डनलप पर सोई हुई थी उसका पति विष्णु घर से यह कहकर निकला कि मैं बरेली ड्यूटी पर जा रहा हूं मगर वह ड्यूटी पर नहीं गया और रात्रि समय लगभग 1:00 बजे बांका लेकर पहुंचा और सो रही पत्नी रिंकी की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार कर फरार हो गया था। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया था और फरीदपुर पुलिस को शीघ्र ही घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस ने एक सूचना पर सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जायरत के पास रिंकी के कातिल पति विष्णु को पकड़ लिया और थाने ले आई पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी रिंकी की अवैध संबंधों के शक पर हत्या करने का जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद कर उसे जेल भेज दिया।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
फरीदपुर बरेली। ग्राम धीरपुर में शनिवार की रात्रि घर के बाहर डनलप पर सोई महिला की अज्ञात हमलावर द्वारा गला काट कर हत्या कर दी गई थी और हमलावर फरार हो गया था ।घटना की तहरीर मृतक महिला के जेठ ने पुलिस को देकर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 का मुकदमा दर्ज कराया था। घटनास्थल पर पुलिस द्वारा शुरू की गई शुरुआती जांच में मृतक महिला के पति विष्णु पर शक की सुई जाकर टिक गई और पुलिस ने सर्विलांस टीम की सहायता से हत्या के असली कातिल को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार की रात्रि ग्राम धीरपुर निवासी विष्णु यादव की पत्नी रिंकी अपने घर के बाहर खड़े डनलप पर सोई हुई थी उसका पति विष्णु घर से यह कहकर निकला कि मैं बरेली ड्यूटी पर जा रहा हूं मगर वह ड्यूटी पर नहीं गया और रात्रि समय लगभग 1:00 बजे बांका लेकर पहुंचा और सो रही पत्नी रिंकी की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार कर फरार हो गया था। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया था और फरीदपुर पुलिस को शीघ्र ही घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस ने एक सूचना पर सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जायरत के पास रिंकी के कातिल पति विष्णु को पकड़ लिया और थाने ले आई पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी रिंकी की अवैध संबंधों के शक पर हत्या करने का जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद कर उसे जेल भेज दिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]