अयोध्या में मनमानी तरीके से बिना नीलामी प्रक्रिया ध्वस्त कर दिया गया जर्जर पंचायत भवन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या :: गोपीनाथ रावत :: अयोध्या में मनमानी तरीके से बिना नीलामी प्रक्रिया ध्वस्त कर दिया गया जर्जर पंचायत भवन
अमानीगंज-अयोध्या मिल्कीपुर विकासखंड के सोंधियावां ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा एक जर्जर पंचायत भवन को बिना नीलामी प्रक्रिया के ध्वस्त कराकर ईंटों को निजी प्रयोग में लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।गांव निवासी विकास श्रीवास्तव ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर जांच कराते हुए विधिक कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।सोंधियावां गांव निवासी विकास श्रीवास्तव ने आइजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि में बने पंचायत भवन को वर्तमान ग्राम प्रधान नीलम दुबे पत्नी लल्लन दुबे द्वारा बिना नीलामी प्रक्रिया के ही ध्वस्त करा कर ईंटों को अपने निजी प्रयोग में ले लिया गया।पंचायत भवन उनकी गाटा संख्या 575 छ में निर्मित हुआ था।शिकायतकर्ता ने अपनी खाते की भूमि को पुन: सुपुर्द लेने के लिए तहसीलदार मिल्कीपुर के यहां प्रार्थना पत्र दिया जिसके क्रम में राजस्व लेखपाल द्वारा गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया गया और बिना नीलामी प्रक्रिया के पंचायत भवन ध्वस्त कराने का मामला उजागर हुआ।शिकायतकर्ता विकास श्रीवास्तव ने मामले की जांच कराकर विधिक कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।इस संबंध में जानकारी के लिए जब खंड विकास अधिकारी मनीष मौर्य को फोन लगाया गया तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बताता रहा तथा एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
अमानीगंज-अयोध्या मिल्कीपुर विकासखंड के सोंधियावां ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा एक जर्जर पंचायत भवन को बिना नीलामी प्रक्रिया के ध्वस्त कराकर ईंटों को निजी प्रयोग में लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।गांव निवासी विकास श्रीवास्तव ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर जांच कराते हुए विधिक कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।सोंधियावां गांव निवासी विकास श्रीवास्तव ने आइजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि में बने पंचायत भवन को वर्तमान ग्राम प्रधान नीलम दुबे पत्नी लल्लन दुबे द्वारा बिना नीलामी प्रक्रिया के ही ध्वस्त करा कर ईंटों को अपने निजी प्रयोग में ले लिया गया।पंचायत भवन उनकी गाटा संख्या 575 छ में निर्मित हुआ था।शिकायतकर्ता ने अपनी खाते की भूमि को पुन: सुपुर्द लेने के लिए तहसीलदार मिल्कीपुर के यहां प्रार्थना पत्र दिया जिसके क्रम में राजस्व लेखपाल द्वारा गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया गया और बिना नीलामी प्रक्रिया के पंचायत भवन ध्वस्त कराने का मामला उजागर हुआ।शिकायतकर्ता विकास श्रीवास्तव ने मामले की जांच कराकर विधिक कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।इस संबंध में जानकारी के लिए जब खंड विकास अधिकारी मनीष मौर्य को फोन लगाया गया तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बताता रहा तथा एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]