अयोध्या में भरतकुंड में श्रावणी उपाकर्म की तैयारी सम्पन्न हुई
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: अयोध्या में भरतकुंड में श्रावणी उपाकर्म की तैयारी सम्पन्न हुई
अयोध्या जिले में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के द्वारा दिनांक १२ अगस्त २०२२ को भरतकुंड में श्रावणी उपाकर्म को व्यापक पैमाने पर आयोजित किए जाने हेतु तैयारी बैठक सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता व्यास पीठाधीश्वर पंडित अमरेश्वरानंद महाराज द्वारा की गयी । आचार्य सच्चिदानन्द मिश्र ने श्रावणी उपाकर्म के विधान व महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी विवेचना की गयी । जिला अध्यक्ष राकेश पाठक ने श्रावणी उपाकर्म को ब्राह्मणों का प्रमुख पर्व बताया तथा इसका शूक्ष्म विवेचन किया गया । इस अवसर पर अध्यक्षीय सम्बोधन में अमरेश्वरानंद महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज की संस्कार के प्रति उदासीनता तथा विगड़ती स्थिति चिंताजनक है । उनके द्वारा परिषद के संगठनात्मक एकता के मुद्दे पर भी चर्चा की गई जिसका सभी ने समर्थन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित राम कुमार पांडेय,पं० रमाकांत दूबे, पंडित पवन कुमार पांडेय ,पं० द्वारिका प्रसाद पाण्डेय
ने अपने विचार रखे । परिषद के जिला उपाध्यक्ष पं० राकेश मिश्रा, ब्लाक बीकापुर के उपाध्यक्ष पंडित अनिल उपाध्याय, महामंत्री पं० संजय पांडेय, संगठन मंत्री गोमती तिवारी,भावापुर के अध्यक्ष रवींद्र कुमार दूबे, एडवोकेट पं० पवन कुमार पांडेय ने अपने विचार रखते हुए आयोजन में ज्यादा संख्या में विप्र महानुभावों की सहभागिता कराये जाने का आश्वासन दिया गया । श्रावणी उपाकर्म के मुहूर्त पर चर्चा करते हुए बताया गया कि इस बार पूर्णिमा एक दिन पूर्व से ही लग जायगी परन्तु विद्वानों के अनुसार पूर्णिमा लगते ही भद्रा शुरू हो जायगी १२ अगस्त को उदया तिथि पूर्णिमा होने की प्रधानता के कारण श्रावणी उपाकर्म इसी दिन मनाया जायेगा । आयोजन प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं० सतीश पांडेय ने आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने तथा सहयोग का आश्वासन दिया गया । इस अवसर पर तोरोमाफी ग्राम समिति के पंडित अरस दूबे,जेरुवा के संगठन मंत्री पं० रमेश उपाध्याय,विवियापुर से पं० राम दयाल पांडेय,रैथुवा से घनश्याम तिवारी , पं० विनय कुमार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।ब्लाक बीकापुर के अध्यक्ष पं० मानस तिवारी ने सभी से सहयोग व सहभागिता की अपील करते हुए बैठक का संचालन किया । अंत में शांति पाठ के साथ बैठक सम्पन्न हुई ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
