मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की सुनी समस्याएं
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की सुनी समस्याएं
ऑफिस से निकल कर बाहर बैठे फरियादियों के पास पहुंचकर ली जानकारी प्रत्येक दशा में पीड़ित की समस्या का हो निदान -पुलिस अधीक्षक मैनपुरी बिछवां/मैनपुरी- शनिवार को समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक मैनपुरी कमलेश दीक्षित अचानक पहुंचे। उनके पहुंचते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सामने खाली कुर्सियां देख पहले उन्होंने बाहर जो भी बैठे सभी फरियादियों को अंदर बुलवा या उसके बाद स्वयं अंदर से उठकर बाहर खड़े फरियादियों की जाकर बात सुनी साथ ही थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि कार्यवाही में जरा भी शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस कर्मचारियों के लिए बनाए गए विवेचना कक्ष के पीछे बरसात के पानी को संरक्षित करने के लिए बनाए गए हार्वेस्टर के टूटने पर नाराजगी जताई। जिसके साथ ही पत्र भेजकर कार्रवाई कराने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक मैनपुरी कमलेश दीक्षित में पहुंचने के बाद कई फरियादी जिनकी समाधान दिवस में शिकायत अंकित नहीं कराई गई थी, जिसपर नाराजगी जताई। जिसके साथ ही गांव तिसौली में एक पुलिस व लेखपाल द्वारा अवैध कब्जा हटाया गया। उसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाकर रात्रि में समझौता कराया गया। इस बात को लेकर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही एक सुन्नामई के फरियादी की समस्या सुनने के बाद उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से आदेश के बाद ही पुलिस कोई कार्रवाई करेगी। उसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार हमें इसी बात की तनख्वाह देती है जो भी फरियादी आए उनकी पूरी बात सुनी जाए। साथ ही उनका कार्य भी कराए जाए। इसके साथ ही हमारे कर्म के साथ-साथ, वह हमें दुआएं देंगे जो हमारे बहुत काम आती है। बाहर खड़े कुछ फरियादियों के पास जाकर उन्होंने शिकायतें सुनी। साथ ही सभी जगह पुलिस फोर्स भेज कर तत्परता से नियमानुसार समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए। वही विवेचना कक्ष में टाइल्स न लगी होने पर और पीछे जल संरक्षण के लिए बनाए गए टैंक जो पहली बारिश में ही टूट गया। जिसको सही कराने के लिए थाना अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
