मैनपुरी में प्रकृति को संतुलित बनाने के लिए वृक्षारोपण करे:– जिलाधिकारी
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: मैनपुरी में प्रकृति को संतुलित बनाने के लिए वृक्षारोपण करे:– जिलाधिकारी
मैनपुरी में रासायनिक खादों के बजाय जैविक खादों का प्रयोग करें जिलाधिकारी मैनपुरी – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विकासखंड बरनाहल के नवाटेढ़ा गांव में प्राकृतिक खेती पर आधारित गोष्ठी तथा वृक्षारोपण कायर्क्रम में उपस्थित ग्रामवासियों,कृषकों का आव्हान करते हुए कहा कि सभी लोग पयार्वरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी देख भाल करें, घटते वन क्षेत्र, वृक्षों की कमी के कारण वातावरण में ऑक्सीजन का लेवल भी घट रहा है, भू-गभर् जलस्तर में भी तेजी से गिरावट आ रही है, मिट्टी की उवर्रा शक्ति भी कम हो रही है, अन्नदाता किसान इस ओर ध्यान दें, नई पद्धति से खेती करें, रासायनिक खादों के बजाय जैविक खादों का प्रयोग करें, खेतों के किनारे वृक्ष लगाएं, बांस की खेती से जुडें, बांस की खेती जीवनदायिनी ऑक्सीजन का बेहतर स्रोत है साथ ही बांस की खेती आथिर्क दृष्टि से भी काफी महत्वपूणर् है।
शिवपुरी मध्यप्रदेश में साइबर सेल ने किया 109 मोबाइल बरामद।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
उन्होंने कायर्क्रम में उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कहा कि अंधाधुंध रसायनिक खादों के प्रयोग के कारण भूमि की उवर्रा शक्ति घटी है, भूमि की ऊपरी परत की मिट्टी की सेहत काफी खराब हो चुकी है यदि यही हालात रहे तो आगामी 30 वषर् के उपरांत 40 प्रतिशत आबादी के सामने खाद्यान्न का संकट होगा, यदि वृक्ष न लगाये गये और इसी प्रकार औद्योगिकीकरण, विकास योजनाओं के लिए पेड़ों का कटान जारी रहा तो 30 वषर् के बाद पयार्वरण में ऑक्सीजन लेवल इतना कम होगा कि आदमी को अपने साथ ऑक्सीजन की बोतल लेकर चलना पड़ेगा, जल संचयन की दिशा में अभी से न सोचा गया और भू-गभर् जल का दोहन इसी प्रकार होता रहा तो 30 वषर् के उपरांत आधी आबादी, पशु-पक्षियों के सामने पीने के पानी का संकट होगा, प्रदूषित पयार्वरण, खराब मिट्टी की सेहत, भू-गभर् जल की कमी के कारण मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता घटेगी, वातावरण में तमाम प्रकार के जीवाणु होंगे, जो मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित होंगे इसलिए सभी लोग से ही पयार्वरण संतुलन, घटते जलस्तर को रोकने, वन क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में कायर् करें ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण मिल सके।श्री सिंह ने कहा कि मनुष्य ने अपने स्वाथर् के लिए पशु-पक्षियों, गौवंश, महिषवंश, जानवरों के लिए आरक्षित भूमि पर भी कब्जा कर लिया, वन क्षेत्र घटने के कारण लगभग 06 हजार प्रजातियां समाप्त हो चुकी है, शेष पशु-पक्षियों के सामने भी भयानक संकट है। उन्होंने कहा कि बदले हुए परिवेश में हमारे सामने पयार्वरण असंतुलन का खतरा है, बढ़ती हुई आबादी का दबाव, गिरता हुआ जलस्तर, लगातार मौसम का गमर् होना, बरसात में निरंतर कमी आना गंभीर चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे जंगलों का कम होना, निजी बगीचों में भी वृक्षों की संख्या का घटना, घटते वन क्षेत्र के कारण पशु-पक्षियों की प्रजातियां का समाप्त होना मानव जीवन के लिए खतरनाक संदेश है, हम सबको इस ओर अभी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि आज समाज में से मानवता, आत्मीयता में कमी आयी है, कुछ समय पूवर् जब गांव में किसी के घर में किसी की मृत्यु होती थी तो पूरे गांव में चूल्हा नहीं जलता था, आपस में चाहे जितना बैर हो, दुख की घड़ी में सब एक साथ खड़े रहते थे लेकिन आज परिस्थितियां बदली है, हम सबको इस पर विचार करना होगा।मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने गोष्ठी में उपस्थित कृषकों का आह्वान करते हुए कहा कि अन्नदाता किसान रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से बचें, मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक खादों का प्रयोग करें, अपनी आथिर्क स्थिति सुधारने, आय में वृद्धि करने के लिए किसानों के हिताथर् केंद्र, प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी कर उनका लाभ लें, खेत-तालाब योजना में अपनी निजी भूमि पर 01 लाख 05 हजार रु. की लागत से तालाब का निमार्ण कराएं, इस पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है, खेत-तालाब योजना में तालाब में मछली पालन करने से आथिर्क स्थिति में सुधार होगा साथ ही तालाब के पानी से क्षेत्र के भू-गभर् जल स्तर सुधरेगा, पूरे वषर् सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध होगा। उन्होंने किसानों से कहा कि कृषि विभाग की संचालित सोलर पंप योजना, कृषि यंत्र अनुदान योजना, बीज अनुदान योजना का लाभ पाने के लिए कृषि विभाग से संपकर् कर लाभ प्राप्त करें। उन्होंने एडीओ कृषि को निदर्ेशित करते हुए कहा कि मौके पर ही कृषि विभाग की संचालित योजना का लाभ पाने के इच्छुक किसानों से औपचारिकताएं पूणर् कराकर लाभ प्रदान करायें। प्रगतिशील कृषक डॉ. कुमार वैभव ने जैविक खेती से जुड़कर हुए फायदों, बांस की खेती करने से भविष्य में होने वाले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए किसानों से कहा कि आप सब प्राकृतिक खेती से जुड़कर पयार्वरण सुधारने, मिट्टी की सेहत ठीक करने में अपना योगदान दें। खेत-तालाब योजना का लाभ पाने वाले कृषक अविनाश सिंह चैहान ने बताया कि योजना का लाभ पाने के बाद तालाब में मछली पालन कर आय में वृद्धि हुयी साथ ही जलस्तर में भी सुधार हुआ। इस अवसर पर उप जिला जिलाधिकारी करहल सत्येन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर, खंड विकास अधिकारी करहल अंजलि सिंह, उप निदेशक कृषि डी.वी. सिंह, जिला कृषि अधिकारी सूयर् प्रताप, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी विजय सिंह, के.वी.के. के वैज्ञानिक डा. सुशील कुमार के अलावा बड़ी संख्या में कृषक,ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
