नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाकियू के प्रदेश सविच के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय को घेरा, और सौंपा मांगपत्र – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

भाकियू के प्रदेश सविच के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय को घेरा, और सौंपा मांगपत्र

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: भाकियू के प्रदेश सविच के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय को घेरा, और सौंपा मांगपत्र

अयोध्या जिले के भेलसर क्षेत्र में भाकियू के प्रदेश सविच के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। भाकियू के प्रदेश सविच दिनेश कुमार दूबे के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर मांग की कि छुट्टा जानवर गोशाला में भेजवाया जाय।उनके चारा पानी की व्यवस्था करायी जाय।जामूनिया मऊ व जरायल खुर्द की महिलाओं ने कहा हमारे पति व परिवार के लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन जानवरों को गौशाला नहीं भेजवाया गया।छुट्टा जानवर हम लोगों की फसलें नष्ट कर रहे हैं इसलिए हम महिलाओं को तहसील आना पड़ा।कुछ किसानों ने लोहटी के लेखपाल रोशन लाल को रास्ते पर आक्रमण कराने का आरोप लगाया।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

दिनेश दुबे ने कहा रुदौली व मवई ब्लॉक के 90 ग्राम सभाओं में छुट्टा जानवर खुलेआम घूम रहे हैं।जबकि योगी सरकार ने स्पष्ट आदेश दिया है कि यदि गांव में छुट्टा जानवर दिखाई दिए तो सीधा जिलाधिकारी के ऊपर कार्यवाही होगी लेकिन ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी पशु विभाग के डॉक्टर की लापरवाही से छुट्टा जानवर गौशाला नहीं पहुंच रहे हैं।किसानों की फसल नष्ट हो रही है।व्यवस्था चौपट है। गौशाला में जानवरों के न रहने की व्यवस्था न चारे पानी की व्यवस्था है जिससे गाय और बछड़े भूख से मर रहे हैं।कहा पहले गौशाला में चारा पानी की व्यवस्था कराई जाए फिर जानवरों को गौशाला भिजवाया जाए।श्री दूबे ने आरोप लगाते हुए मांग की कि तहसील,ब्लाक व निबंधक कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार फैला हुआ है जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए।विधवा वृद्धा विकलांग पात्र व्यक्तियों को पेंशन आवास व राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए। उक्त समस्या का समाधान यदि 30 जुलाई तक नहीं हुआ तो 31 जुलाई को होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन में किसान अपने जानवर सहित रोड पर उतरेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि मांगपत्र प्राप्त हुआ है कार्यवाही की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!