नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मैनपुरी में बच्चे को ईशन नदी में तैरता मिला राम नाम का लिखा पत्थर, गांव में हो रही पत्थर की पूजा अर्चना – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी में बच्चे को ईशन नदी में तैरता मिला राम नाम का लिखा पत्थर, गांव में हो रही पत्थर की पूजा अर्चना

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :मैनपुरी :: हरीश कुमार गौतम :: मैनपुरी में बच्चे को ईशन नदी में तैरता मिला राम नाम का लिखा पत्थर, गांव में हो रही पत्थर की पूजा अर्चना

मैनपुरी- ईशन नदी किनारे अपने पशु चरा रहे बच्चों को नदी में राम नाम लिखा एक पत्थर तैरता हुआ मिला है जिसे बच्चे अपने गांव ले आए हैं ग्रामीण पत्थर पर फूला प्रसाद चढ़ाकर उसकी पूजा अर्चना कर जय श्री राम के नारे लगा रहे। जिसे भी इसकी सूचना मिल रही है वह गांव की ओर चल पड़ा है वही गांव के एक बुजुर्ग ने इस पत्थर को मंदिर में स्थापित करने की बात भी कही है। पूरा गांव जय श्री राम के नारे से गूंज रहा है। पूरा मामला थाना बेवर के गांव अहमलपुर का है यहां के कुछ चरवाहों के बच्चे नदी के किनारे पशु चराने गए थे सभी बच्चों को नदी में एक तैरता हुआ पत्थर दिखाई दिया।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

बच्चों को यह पत्थर कुछ अजीब सा लगा तो उसमें से एक बच्चा उस पत्थर को निकालने के लिए नदी में घुस गया इस समय नदी में पानी ज्यादा ना होने के चलते वह बच्चा वह पत्थर नदी से बाहर निकाल लाया बच्चों ने बताया उस पत्थर पर राम नाम लिखा है बच्चों ने कई बार उस पत्थर को पानी में फेंक कर भी देखा लेकिन पत्थर नहीं डूबा तो बच्चा उसे अपने घर ले गया जब वह पत्थर गांव लेकर पहुंचा तो गांव में पत्थर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई और लोग उसकी पूजा अर्चना फल प्रसाद चढ़ाने लगे इसकी खबर आस-पास के गांव में भी आग की तरह फैल गई लोग इस पत्थर को देखने के लिए गांव में पहुंचने लगे और उस पत्थर को छूकर पानी में डुबो डुबोकर देख रहे हैं और जय श्रीराम के नारे लगा कर उसकी पूजा अर्चना कर रहे हैं वही प्रधान द्वारा इस पत्थर का वजन भी कराया गया पत्थर का वजन 5 किलो 700 ग्राम बताया जा रहा है वही गांव के एक बुजुर्ग ने फैसला किया है कि यह पत्थर गांव के एक मंदिर में स्थापित कराया जाएगा। वही आसपास के लोग इस पत्थर की पूजा अर्चना करने के लिए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पहुंच रहे हैं पूरे गांव में मेले जैसा माहौल है लोग जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पत्थर को पूज रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!