मैनपुरी में सपा प्रत्येक बूथ पर बनाएगी सक्रिय कार्यकर्ता- पूर्व मंत्री आलोक शाक्य
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: मैनपुरी में सपा प्रत्येक बूथ पर बनाएगी सक्रिय कार्यकर्ता- पूर्व मंत्री आलोक शाक्य
500 सक्रिय सदस्य बनाएंगे 50 सामान्य सक्रिय सदस्य भाजपा सरकार में आम जनमानस परेशान विद्युत व्यवस्था ध्वस्त बिछवा/मैनपुरी-समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल की अध्यक्षता में सपा की सक्रिय सदस्यता का अभियान चलाया गया जिसमें पूर्व मंत्री आलोक शाक्य द्वारा 50 सक्रिय सदस्यों की पर्ची काटकर दी गई साथ ही सभी को सक्रिय सामान्य सदस्य बनाने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में बोलते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रत्येक बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य कर रही है साथ ही आने वाले समय में यही सदस्य सरकार बनाने में विशेष सहयोग करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में कानून व्यवस्था के साथ ही विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि महंगाई चरम पर है साथ ही आम जनमानस परेशान है विद्युत व्यवस्था सही ना होने से किसान की कमर टूटी जा रही है बारिश ना होने से किसानों की धान की फसल में भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि तहसील से लेकर थाना तक दलालों के अड्डे बन गए साथ ही लोगों पर गलत तरीके से कार्यवाही की जा रही है आने वाले समय में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी सभी के साथ न्याय होगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पाल पूर्व जिला महासचिव सुखबीर सिंह रावल सिंह गोपालदास लोधी कमलेश शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह शाक्य इकरार खान अंशुल चौहान अश्वनी साकेत शाक्य टिन्नी यादव धर्मवीर सिंह रामखिलाड़ी प्रधान प्रदीप कुमार जंग सिंह अतुल यादव अरविंद सिसोदिया के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे फोटो परिचय सपा के सदस्यता अभियान में लोगों को परिचित देते पूर्व मंत्री आलोक शाक्य।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
