नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मैनपुरी में कु आर.सी.बालिका महाविद्यालय में जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभ्यांन के लिए कार्यक्रम किया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी में कु आर.सी.बालिका महाविद्यालय में जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभ्यांन के लिए कार्यक्रम किया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: मैनपुरी में कु आर.सी.बालिका महाविद्यालय में जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभ्यांन के लिए कार्यक्रम किया

लोभ-लालच, धर्म, वर्ग-विशेष, भाषा के आधार पर मतदान करना लोकतंत्र के लिए हानिकारक है:– जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने कुं. आर.सी.बालिका महाविद्यालय मे मतदाताओं के आधार नंबर एकत्रीकरण कायर्क्रम का शुभारंभ किया मैनपुरी – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कुं. आर.सी.बालिका महाविद्यालय मे भारत निवार्चन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के आधार नंबर एकत्रीकरण कायर्क्रम, मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कायर्क्रम का शुभारंभ एवं उपस्थित मतदाताओं को मताधिकार की शपथ दिलाते हुये कहा कि निवार्चक नामावली को पूर्ण रूप से शुद्ध बनाने। 01 जुलाई 22 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे प्रत्येक नवयुवक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने मे सभी लोग सहयोग करे। उन्होंने विद्यालय के छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि आप में से ज्यादा तर मतदाता होंगे और आपके नाम मतदाता सूची में शामिल होंगे।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

कुछ छात्र ऐसे भी होंगे जिन्होंने अभी 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है। वह भी भविष्य के मतदाता है, आप सब किसी न किसी रूप में लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की उदासीनता के कारण विभिन्न निवार्चनों में मतदान का प्रतिशत संतोषजनक नहीं रहा, कुछ मतदाता जातीय आधार पर, कुछ मतदाता लोभ-लालच, धर्म, वर्ग-विशेष, भाषा के आधार पर मताधिकार करते हैं, जो लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि मत दाताओं की उदासीनता दूर करने में अपना सहयोग दें। मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न कायर्क्रमों से जुड़कर लोगों को प्रत्येक निवार्चन में भागीदारी कर मताधिकार करने के लिए प्रेरित करें। उन्हें वोट की ताकत का एहसास करायें। मताधिकार न करने के कारण योग्य उम्मीदवारों का चयन न होने के कारण लोकतंत्र को होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाए। मतदाताओं को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेकर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में अपना सक्रिय योगदान दें।श्री सिंह ने कहा कि भारत निवार्चन आयोग द्वारा मतदाता सूची को निरंतर अद्यावधिक कराने के लिए अभियान संचालित किए जा रहे हैं, वर्ष में चार बार संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान अधिवषिर्ता आयु पूंणर् कर रहे मतदाताओं के नाम शामिल करने, मृतक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। अब निवार्चन आयोग द्वारा मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के आधार लिंक करने का कायर्क्रम से प्रारंभ हो चुका है। जो 31 मार्च 2023 तक चलेगा, मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम आधार से लिंक होने पर मतदाता सूची त्रुटिरहित होगी। किसी भी मतदाता का नाम एक स्थान से अधिक स्थान पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता घर-घर जाकर निवार्चक नामावली में शामिल मत दाताओं से आधार नंबर संकलित कर फॉर्म-6 बी भरवाएंगे। इस अवधि में दि 07, 21 अगस्त को विशेष अभियान के अन्तगर्त बूथ दिवस का आयोजन होगा। मतदाता उक्त तिथियों को अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपना आधार स्वेच्छा से लिंक कराकर मत दाता सूची को अद्यावधिक बनाने में अपना सहयोग दें। जिलाधिकारी ने कहा कि मनुष्य से बड़ा कोई धर्म नहीं, मनुष्य से बड़ी कोई जाति नहीं, आपस में प्रेमभाव से रहें। पशु-पक्षियों में जाति का कोई बंधन नहीं है। मनुष्य इनसे प्रेरणा लें और सकारात्मक, संगठनात्मक सोच से कार्य करें। धर्म, वर्ग मानव सृजित है। उन्होंने कहा कि हम सब प्रतिदिन ईश्वर-परमात्मा, परिवार, प्रकृति और स्वराष्ट्र का आभार प्रकट करें और इस राष्ट्र को आगे ले जाने। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। कायर्क्रम से पूवर् उन्होेने विद्यालय प्रांगण मे श्रावण मास के तृतीय सोमवार को बेल का पौधा रोपित किया। कायर्क्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत, स्वीप गीत प्रस्तुत किए, विद्यालय की छात्रा जहान्वी दुबे एवं तृप्ति ने ’’हम लोकतंत्र के मतदाता, आओ मतदान कर जिम्मेदार नागरिक बने’’, पर विचार प्रकट किए।इस अवसर पर उप जिला निवार्चन अधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, तहसीलदार सदर राज कुमार भारती, स्वीप-को-ऑडिर्नेटर, प्राचार्य डॉ. शैफाली यादव, सहायक निवार्चन अधिकारी फूल चन्द, विद्यालय स्टाफ, छात्राएं आदि उपस्थित रहे। कायर्क्रम का संचालन डॉ. अलका पाठक ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!