खीरी में हुआ मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान का शुभारंभ
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी :: ऋषि राज :: खीरी में हुआ मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्रीकरण
अभियान का शुभारंभ
जिला स्तर पर एडीएम एवं तहसीलो पर एसडीएम ने किया कार्यक्रमों का शुभारंभ लखीमपुर खीरी 01 अगस्त। खीरी में सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रुप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने का शुभारम्भ हुआ। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ एडीएम/ डिप्टी डीईओ संजय कुमार सिंह ने युवराज दत्त महाविद्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे एवं भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में मध्यान्ह 12 बजे किया। कार्यक्रमों की कालेज के प्रचार्य व प्राचार्या ने कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थायें की।दोनो कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थिति बीएलओ, सुपरवाइज़र एवं छात्रों, मतदाताओं को आयोग के उद्देश्य के बारे में बताते हुए महत्वपूर्ण जानकारियॉं दी।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
इस कार्य में पूर्ण सहयोग का अनुरोध किया। एसडीएम श्रद्धा सिंह ने अपने सम्बोधन में आधार नम्बर एकत्र किये जाने की ऑनलाइन व आफॅलाइन प्रक्रिया से अवगत कराते हुए सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी। वाईडीसी में कार्यक्रम का संचालन जनपद स्तर पर नामित एनएसएस को-आर्डिनेटर डा. सुभाष चन्द्रा, भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम का संचालन, प्रो. शशि प्रभा बाजपेई ने किया। उपस्थित छात्रों एवं मतदाताओं द्वारा संबंधित फार्म-6ख भरकर जमा किये गये, आनलाइन भी फार्म-6ख भरवाया।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 137-पलिया में बल्देव वैदिक इण्टर कालेज, पलिया का कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे, 138-निघासन के जिला पंचायत इण्टर कालेज निघासन में पूर्वान्ह 11 बजे, 139-गोला के क्रेन ग्रोवर्स नेहरू महाविद्यालय गोला में पूर्वान्ह 11 बजे, 141-धौरहरा के चौधरी बेचे लाल महाविद्यालय रसूलपुर धौरहरा में मध्यान्ह 12 बजे, 143-कस्ता के चन्द्रिका सिंह सुन्दर सिंह महाविद्यालय मितौली में अपरान्ह 01 बजे, 144-मोहम्मदी के मोहम्मदी महाविद्यालय मोहम्मदी में संबंधित एसडीएम/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने शुभारम्भ किया।इसी प्रकार जनपद के समस्त मतदेय स्थलो पर संबंधित सुपरवाइजरो के पर्यवेक्षण में बीएलओ ने कार्यक्रम आयोजित किया, मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से फार्म-6ख भरवाकर प्राप्त किये। आज कार्यक्रम के प्रारम्भ के पश्चात निरन्तर बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं से 31 दिसंबर 2022 तक मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से फार्म-6ख प्राप्त किया जायेगा। इस दौरान 07 अगस्त (रविवार) एवं 21 अगस्त (रविवार) को विशेष अभियान दिवस नियत है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
