नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोरखपुर में डीआईजी बंगले के पास हॉस्पिटल के बाहर तड़तड़ाईं गोलियां – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

गोरखपुर में डीआईजी बंगले के पास हॉस्पिटल के बाहर तड़तड़ाईं गोलियां

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : गोरखपुर :: अमरेन्द्र सिंह :: गोरखपुर में डीआईजी बंगले के पास हॉस्पिटल के बाहर तड़तड़ाईं गोलियां

गोरखपुर; डीआईजी बंगला के पास स्थित अस्पताल के बाहर शनिवार की सुबह फायरिंग से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।तारामंडल के विवेकपुरम कालोनी निवासी आदर्श सिंह का डीआइजी बंगला के पास जेएस हास्पिटल है। कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि शनिवार की सुबह उनके जानने वाले सूरज सिंह, राहुल शर्मा, विनय यादव और विशाल सिंह बाइक से हास्पिटल के बाहर पहुंचे। आते ही इन लोगों ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।कर्मचारियों ने फोन कर घटना की जानकारी डायल डायल 112 पर दी। आदर्श ने कैंट थाना पुलिस को बताया कि आरोपितों ने शुक्रवार की सुबह बुद्ध विहार पार्ट बी में रहने वाले उनके मित्र शिवम अग्रहरी के घर पहुंचकर असलहा दिखाकर धमकाया था। उसके बाद उनके हास्पिटल पहुंचकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना को लेकर हॉस्पिटल के कर्मचारी दहशत में हैं।एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि हास्पिटल के बाहर फायरिंग क्यों हुई इसकी जांच चल रही है। संचालक की तहरीर पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

गोरखपुर; डीआईजी बंगला के पास स्थित अस्पताल के बाहर शनिवार की सुबह फायरिंग से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।तारामंडल के विवेकपुरम कालोनी निवासी आदर्श सिंह का डीआइजी बंगला के पास जेएस हास्पिटल है। कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि शनिवार की सुबह उनके जानने वाले सूरज सिंह, राहुल शर्मा, विनय यादव और विशाल सिंह बाइक से हास्पिटल के बाहर पहुंचे। आते ही इन लोगों ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।कर्मचारियों ने फोन कर घटना की जानकारी डायल डायल 112 पर दी। आदर्श ने कैंट थाना पुलिस को बताया कि आरोपितों ने शुक्रवार की सुबह बुद्ध विहार पार्ट बी में रहने वाले उनके मित्र शिवम अग्रहरी के घर पहुंचकर असलहा दिखाकर धमकाया था। उसके बाद उनके हास्पिटल पहुंचकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना को लेकर हॉस्पिटल के कर्मचारी दहशत में हैं।एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि हास्पिटल के बाहर फायरिंग क्यों हुई इसकी जांच चल रही है। संचालक की तहरीर पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!