नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम न्यायालय रूदौली एवं ग्राम न्यायालय बीकापुर में न्यायिक अधिकारीगण की नियुक्ति के फलस्वरूप उक्त न्यायालयों के सुचारी कार्य – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

ग्राम न्यायालय रूदौली एवं ग्राम न्यायालय बीकापुर में न्यायिक अधिकारीगण की नियुक्ति के फलस्वरूप उक्त न्यायालयों के सुचारी कार्य

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: ग्राम न्यायालय रूदौली एवं ग्राम न्यायालय बीकापुर में न्यायिक अधिकारीगण की नियुक्ति के फलस्वरूप उक्त न्यायालयों के सुचारी कार्य

माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की अधिसूचना दिनांकित 29.07.2022 के द्वारा ग्राम न्यायालय रूदौली एवं ग्राम न्यायालय बीकापुर में न्यायिक अधिकारीगण की नियुक्ति के फलस्वरूप उक्त न्यायालयों के सुचारी कार्य सम्पादन के उद्देश्य से दिनांक 02.08.2022 को अपरान्ह 01.30 बजे ग्राम न्यायालय रुदौली अयोध्या का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश, फैजाबाद श्री संजीव फौजदार के करकमलों द्वारा किया गया। ग्राम न्यायालय रुदौली अयोध्या के पीठासीन अधिकारी पंकज कुमार को माननीय जनपद न्यायाधीश फैजाबाद द्वारा कार्य संपादन के लिए अधिकृत किया गया।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

उक्त कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश संजीव फौजदार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद रिचा वर्मा, पीठासीन अधिकारी ग्राम न्यायालय रुदौली पंकज कुमार, उपजिलाधिकारी रुदौली स्वप्निल यादव एवं रुदौली बार के अध्यक्ष व अधिकवक्तागण भी उपस्थित रहे। ग्राम न्यायालय रुदौली के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत थाना- रुदौली, थाना मवई, थाना-पटरंगा के दो वर्ष तक की सजा के पुलिस चालानी वादों तथा दो वर्ष तक की सजा के मामलों में तलबी आदेश पारित हो चुके परिवादों की सुनवाई का क्षेत्राधिकार प्रदान किया गया है। सम्बन्धित थानों के दो वर्ष तक की सजा के मामलों में प्रेषित आरोप पत्र/अंतिम रिपोर्ट सम्बन्धित ग्राम न्यायालय में ही दाखिल किये जायेगें। दो वर्ष तक की सजा संबंधित परिवाद मामलें उपरोक्तानुसार सम्बन्धित ग्राम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जायेगें तथा यदि उनमें अभियुक्त को दो वर्ष की सजा के मामलें में विचारण हेतु तलब किया जायेगा तो ऐसे प्रकरण सम्बन्धित ग्राम न्यायालय में स्थानान्तरित कर दिये जायेगें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!