नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मैनपुरी में हर घर तिरंगा कायर्क्रम में जनपद का प्रत्येक व्यक्ति भागीदार बने :–जिलाधिकारी। – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी में हर घर तिरंगा कायर्क्रम में जनपद का प्रत्येक व्यक्ति भागीदार बने :–जिलाधिकारी।

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: मैनपुरी में हर घर तिरंगा कायर्क्रम में जनपद का प्रत्येक व्यक्ति भागीदार बने :–जिलाधिकारी।

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा कायर्क्रम अवधि में जनपद के प्रत्येक चैराहे पर बजेंगे राष्ट्रभक्ति गीत, तिरंगा लाइटों से जगमग होंगे कायार्लय-जिलाधिकारी।प्राथमिक विद्यालयों से लेकर महाविद्यालयों तक के बच्चों को 1800 से लेकर 1950 के मध्य की महत्व पूर्ण घटनाओं की दी जाएगी जानकारी:– अविनाश। मैनपुरी – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, गणमान्य नागरिकों, उद्यमियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ हर घर तिरंगा कायर्क्रम के संबंध में आयोजित बैठक में कहा कि हर घर तिरंगा कायर्क्रम में जनपद के प्रत्येक नागरिक की सह भागिता सुनिश्चित हो। सभी लोग इस कायर्क्रम में उत्साह-उमंग के साथ भागीदारी करें।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

बुज़ुर्ग से लेकर बच्चा तक इस दौरान आयोजित होने वाले कायर्क्रमों में शामिल हो, प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान, कायार्लय, सावर्जनिक स्थानों, पार्को पर तिरंगा फहराया जाये। सभी लोग आजादी के 75 वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव कायर्क्रम को पूरे जज्बे के साथ मनाए। अपने घरों को तिरंगा लाइट से सजाएं, अपने बच्चों को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवमयी इतिहास की जानकारी दे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कायर्क्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक प्रतिदिन कोई न कोई कायर्क्रम आयोजित हों। प्रत्येक विद्यालय में 01 घंटा 1800 से लेकर 1950 के मध्य स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान घटित महत्वपूर्ण सत्याग्रह, घटनाओं, देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों को बलिदान करने वाले वीर-सपूतों, समाज में फैली छुआ-छूत, भेदभाव जैसी कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान देने वाले महापुरुषों के जीवन के बारे में छात्रों को बताया जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में छोटे बच्चों के मध्य प्रतियोगिताएं आयोजित करायी जायें। प्रत्येक विद्यालय में स्वतंत्रता आंदोलन, स्वाधीनता पाने के उपरांत देश में हुए विकास, देश के वीर शहीदों पर आधारित चित्रकला, पोस्टर, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं। जनपद के प्रत्येक छात्र को आजादी पाने के लिए दिए गए बलिदानों की जानकारी हो।श्री सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक प्रत्येक गली-मोहल्ले में आजादी के अमृत महोत्सव की झलक दिखे, प्रत्येक ग्राम पंचायत, अमृत सरोवर तालाब, मुख्य चैराहों, मार्गो, प्रत्येक घर पर झंडा फहरे, मुख्य चैराहों पर देशभक्ति के गीत बजाए जाएं। नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वाडर् में भव्य कायर्क्रम आयोजित हों। मुख्य मागोर्ं पर लगे विद्युत पोल को तिरंगा लाइटों से सजाया जाए। प्रत्येक कायार्लय में भव्य सजावट हो, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के ग्रामों में विशेष कायर्क्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया जाए। उन्होने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि विकास खंड परिसर में स्थित शहीद स्मारकों की रंगाई-पुताई, सफाई का कार्य प्राथमिकता पर कराकर वहां लाइटिंग की व्यवस्था करें। प्रतिदिन किसी न किसी क्षेत्र में कोई न कोई भव्य कायर्क्रम आयोजित कराया जाए। अमृत सरोवर के रूप में विकसित किए गए तालाबों पर वृक्षारोपण, ध्वजारोहण के कायर्क्रम आयोजित कराये जायें। वहां अमृत महोत्सव के अंतगर्त मेलों का आयोजन कराकर अधिक से अधिक लोगों की सह भागिता सुनिश्चित कराकर स्वतंत्रता आंदोलन के स्वणिर्म इतिहास की जानकारी दी जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर निकाय से कहा कि प्रत्येक वार्ड में सभासद की उपस्थिति में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतगर्त कायर्क्रम आयोजित कराएं। मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। अमीर-गरीब सभी के घर तिरंगा उपलब्ध हो और सभी लोग अपने घरों पर खुशी के साथ तिरंगा फहरायें। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि जनपद के राशन डीलर अपने-अपने राशन कार्ड धारकों के साथ कायर्क्रम आयोजित करें, प्रत्येक राशन की दुकान पर भी ध्वजारोहण किया जाए। उन्होंने उपायुक्त जीएसटी, उपायुक्त उद्योग से कहा कि जनपद का प्रत्येक व्यापारी, उद्यमी आजादी के पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराये। अपने प्रतिष्ठानों पर 13, 14, 15 अगस्त को तिरंगा फहराये। अपने प्रतिष्ठानों के साथ-साथ अपनी स्वेच्छा से किसी न किसी चैराहे पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से देश भक्ति, राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत गाने बजाएं। ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर देशभक्ति के गीत बजाए जाएं। ई-रिक्शा को पूरे शहर में घुमाया जाए ताकि उत्सव जैसा माहौल दिखे। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कायर्क्रम मे जो विकास खंड, नगर निकाय बेहतर कायर् करेगा। वहां के खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा, जनपद में बेहतर कार्य करने वाले तीन विद्यालयों को चिन्हित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवधि में सबसे अच्छा कार्य करने वाले 03 छात्रों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस का आह्वान करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कायर्क्रम के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें लोगों के बीच जाकर उन्हें स्वाधीनता पाने के लिए दिए गए बलिदानों के बारे में बताएं। साथ ही आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करें। सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित किया है इसका प्रयोग करने पर दंडनीय प्राविधान भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जन-सामान्य को वृक्ष रोपित करने के लिए भी जागरूक करें। वृक्षों की घटती संख्या के कारण बढ़ते पयार्वरण प्रदूषण के दुष्परिणामों के बारे में बताएं।पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने कहा कि सभी लोग आजादी के इस महापर्व पर अपनी भागीदारी करें। जो भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से इस दौरान कायर्क्रम कराना चाहें उसकी सूचना दें। ताकि ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा 12 अगस्त को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, सभी जनपदवासी इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराएं। इस दौरान आयोजित होने वाले कायर्क्रमों में औपचारिकता न निभाई जाए बल्कि पूरे मनोयोग। इच्छाशक्ति के साथ कायर्क्रमों से जुड़ें, सभी जनपदवासियों में राष्ट्रीय पवर् के प्रति उमंग उत्साह दिखे। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में हर जाति, वर्ग, धर्म के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर आजादी पाने के लिए संघर्ष किया। आजादी आंदोलन से जुड़े व्यक्तियों ने किसी न किसी रूप में अपना योगदान दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक गणेश प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी. पी. सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्याम लाल जायसवाल, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, नवोदिता शर्मा, कुलदेव, राजस्व अधिकारी वीरेन्द्र कुमार मित्तल, डिप्टी कलेक्टर नरेन्द्र कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सनिल द्विवेदी, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, उद्यमी, प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!