चौमास के महीने में लखीमपुर शहर में चोरी की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी, अधिवक्ता के घर से चेन की लूट
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर शहर :: सर्वेश कुमार राज :: चौमास के महीने में लखीमपुर शहर में चोरी की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी, अधिवक्ता के घर से चेन की लूट ।
अधिवक्ता के घर से चेन की लूट का प्रकरण 3 अगस्त 2022 को समय 1:00 अपराह्न को हुआ आस पड़ोस के लोग सुनकर रहे दंग अधिवक्ता अश्वनी कुमार मिश्र निवासी मोहल्ला गोविंदपुरी कॉलोनी मोहल्ला राजगढ़ थाना कोतवाली सदर शहर लखीमपुर जिला खीरी ने कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक को दिया शिकायती प्रार्थनापत्र अपने निवेदन में बताया कि मेरी माता जी श्रीमती सुमन मिश्रा घर के गेट पर गाय को खाना देने बुधवार को समय 1:00 अपराह्न टाइल्स क्लीनर पाउडर खरीदने के लिए कहने लगा।

मेरी माता जी द्वारा क्लीनर लेने से इनकार करने पर वह पीछे चला गया और पीछे से मेरी माता जी का गला पकड़ कर गले में पहनी चेन खींचने लगा। मेरी माता जी द्वारा प्रतिरोध करने पर उपरोक्त व्यक्ति के अतिरिक्त एक अन्य उसका साथी भी गेट से घर में घुस आया और प्रार्थी की माता जी के ऊपर पाउडर फेंक दिया साथ ही उसके चाकू मार देने की धमकी दी उपरोक्त दोनों व्यक्ति मेरी माता जी से गले में पहने हुए सोने की चेन वजन लगभग 2 तोला खींच ले गए पाउडर के असर से कुछ समय तक मेरी माता जी असामान्य हो गई।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
दोनों व्यक्ति मेरी माता जी के चैन लेकर भाग गए। घर के पास पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरो का चेहरा कैद हो गया है।
निवेदन है कि प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाये।
उपरोक्त अपराध को तत्काल संज्ञान में लेकर कोतवाली प्रभारी ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कोतवाली सदर में दर्ज कर ली गयी जिसकी अपराध संख्या 0901/2022 अंतर्गत धारा 392, 506 आईपीसी अज्ञात में दर्ज कर ली है और पुलिस के मुताबिक तफ्तीश जारी है जैसे ही लुटेरों का पता चलता है अपराधियों को जेल भेज दिया जायेगा।
।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
