कासगंज में मूर्ति स्थापना रुकवाने गयी पुलिस टीम पर हमला , थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : कासगंज :: रवीश कुमार गौतम :: कासगंज में मूर्ति स्थापना रुकवाने गयी पुलिस टीम पर हमला , थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल
कासगंज। मूर्ति स्थापना रुकवाने गयी पुलिस टीम पर हमला , थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल कासगंज। जिले के सहावर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बौध्दमूर्ति की स्थापना रुकवाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, हमले में थाना अध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। वहीं मामले की जानकारी के बाद एसपी समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया, गांव में सर्च ऑपरेशन चलाकर कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। वही गांव में उत्पन्न तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है अधिकारी ग्रामीणों की हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले सहावर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सादिकपुर में कुछ लोग विवादित जगह पर बौद्ध की मूर्ति की स्थापना कर रहे हैं, सूचना के बाद थाना अध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव में पहुंच गई और विवादित जगह पर मूर्ति स्थापना न करने की अपील ग्रामीणों से की।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
मूर्ति स्थापना को रोकने से कुछ लोग भड़क गए और उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया ,जिसमें थानाध्यक्ष राजकुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई, सूचना पर उपजिलाधिकारी सहावर व सीओ सहावर समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और पथराव कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ा। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई जिसके बाद कासगंज पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति भी मौके पर पहुंच गए, एसपी एसपी ने गांव में भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च कर ग्रामीणों को उपद्रव न करने की चेतावनी दी। मीडिया से हुई बातचीत में एसपी ने बताया कि दो पक्षों के बीच एक जगह को लेकर विवाद था, जहां एक पक्ष के लोग बौद्ध मूर्ति की स्थापना करना चाहते थे इस संबंध में कल भी क्षेत्राधिकारी सहावर द्वारा उनको ऐसा न करने की हिदायत दी गई थी। इसी क्रम में आज फिर से उक्त लोगों ने मूर्ति स्थापना के लिए प्रयास शुरू किए, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों द्वारा आक्रोशित हो पथराव किया गया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, दोषी लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया जा रहा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
