चाणक्य परिषद द्वारा श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन पूरे जनपद में किया गया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :अयोध्या- :: फूलचन्द्र ::चाणक्य परिषद द्वारा श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन पूरे जनपद में किया गया
अखिल भारतीय चाणक्य परिषद द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ सम्पन्न किया गया ।बीकापुर विकास खंड के तोरोमाफी ग्रामसभा के पौराणिक स्थल सीताकुंड धाम पर आचार्य विन्देश्वरी प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में श्रावणी उपाकर्म सम्पन्न किया गया । मुख्य यजमान के दायित्व का निर्वहन सुरेश पांडेय ने किया । दशोविधि स्नान के पश्चातसप्तर्षि एवं यज्ञोपवीत पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराने मैं आचार्य का सहयोग पं० चन्द्र प्रकाश शुक्ला, पंडित पारस नाथ पांडेय, शुभम् पांडेय पं० शम्भू शुक्ला,पं० सूरज, पं० राम तीर्थ दूबे,पं० धनजीत दूबे, पं० करमजीत दूबे पं० विश्वनाथ पांडेय,पं० वृजभूषण* पांडेय,पं०विश्वनाथ मिश्र द्वारा किया गया । वैदिक विधि से स्नान पूजन कार्यक्रम में भारी संख्या में विप्र महानुभावों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

नंदीग्राम भरत कुंड में आयोजित श्रावणी उपाकर्म का आयोजन बड़े ही श्रद्धा व विश्वास के साथ किया गया आचार्य सच्चिदानन्द मिश्र ने आचार्य अनरुद्ध जी के सहयोग से बड़े ही विस्तार से श्रावणी के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए दशोविधि स्नान, संध्या, देव, ऋषि,पितृ तर्पण, सूर्योपस्थान के पश्चात वैदिक विधि से सप्तर्षि व यज्ञोपवीत पूजन तथा हवन का कार्य सामूहिक रूप से सम्पन्न कराया गया । मंत्रोच्चार से सभी ब्राह्मणों को यज्ञोपवीत बदलकर पूजित यज्ञोपवीत धारण कराया गया ।इस अवसर पर भारी संख्या में विप्र महानुभावों की उपस्थिति व आयोजन में सहभागिता उल्लेखनीय रही ।मुख्य यजमान के दायित्व का निर्वहन परिषद के प्रिंट मीडिया प्रभारी पवन पाण्डेय द्वारा किया गया । आयोजन प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश पांडेय द्वाराआयोजन की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गयी ।
परिषद द्वारा श्रावणी उपाकर्म का आयोजन रुदौली विकास खंड के कामख्या देवी के स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ ० दिनेश कांत, अयोध्या धाम में राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्र, सूर्यकुण्ड पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष क्षीरेश्वर दत्त मिश्र एवं जिला अध्यक्ष राकेश पाठक ,दिलासीगंज मया में राष्ट्रीय सदस्य पं० जय प्रकाश तिवारी ,तारुन के खपराडीह में ब्लाक अध्यक्ष अरविंद पाठक तथा उपाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, अमानीगंज में भरदहा भवानी के स्थान पर लक्ष्मीकांत पांडेय, सोहावल के ढेमवा घाट पर दुर्गेश मिश्र तथा कप्तान तिवारी के नेतृत्व में श्रावणी उपाकर्म का आयोजन श्रद्धा व विश्वास के साथ सम्पन्न हुआ ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
