नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एवन जनरल हॉस्पिटल में महिला की हुई मौत,डॉक्टर गाड़ी सहित शव छोड़कर हुआ फरार प्रशासन मौके पर मौजूद। – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

एवन जनरल हॉस्पिटल में महिला की हुई मौत,डॉक्टर गाड़ी सहित शव छोड़कर हुआ फरार प्रशासन मौके पर मौजूद।

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : शाहाबाद-हरदोई :: आदित्य गौतम ::एवन जनरल हॉस्पिटल में महिला की हुई मौत,डॉक्टर गाड़ी सहित शव छोड़कर हुआ फरार प्रशासन मौके पर मौजूद।

एवन जनरल हॉस्पिटल में महिला की हुई मौत, प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम करना उचित नहीं समझा

 कोतवाली शाहाबाद के अल्लापुर तिराहे से पाली रोड पर स्थित एवन जनरल हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर में एक महिला मरीज की मौत के बाद मानवता को तार-तार करने में भी कोई कसर नही छोड़ी। हॉस्पिटल में सुबह महिला की मौत के बाद डॉक्टर शव को निजी गाड़ी में डालकर कई घंटों तक गैर जनपद शाहजहांपुर में घूमता रहा,कई घण्टे बाद शव सहित लौटकर शाहाबाद पहुंचने पर निजी गाड़ी सहित शव छोड़कर फरार हो गया। बहीं स्थानीय पुलिस व प्रशासन को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने हॉस्पिटल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हालांकि मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराना पुलिस व प्रशासन ने उचित नही समझा।

shahbad kotwali Hardoi

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुबार-शुक्रवार की रात्रि लगभग 2 बजे पेट में दर्ज होने पर अल्हापुर इब्नेजेई निवासी रामकली (60) पत्नी रामप्रकाश को उसके परिजन अल्हापुर से पाली मार्ग पर स्थित एवन जनरल हॉस्पिटल में ले गए जहाँ  इलाज के दौरान महिला की हालत सुधरने के दौरान बिगड़ती गई,परिजनों ने छुट्टी करने को कहा लेकिन फिर भी फर्जी डॉक्टर इलाज करते रहे। अंत मे महिला की हॉस्पिटल में मौत के बाद अच्छे अस्पताल में इलाज की बात कहकर डॉक्टर शव को निजी गाड़ी में डालकर शाहजहांपुर घूमता रहा,परिजनों को मौत की जानकारी होने पर उन्होंने डॉक्टर से शाहाबाद बापस चलने का दबाब बनाया,इसके बाद शाहाबाद पहुंचने पर गाड़ी सहित शव छोड़कर डॉक्टर फरार हो गया।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

परिजनों के आरोप जानकर हर कोई रह गया दंग

मृतका के पुत्र का कहना है कि हालत बिगड़ने के दौरान उसने कई बार कहा कि उसकी माता को रिफर कर दिया जाए वह दूसरे अस्पताल लेकर जाएगा, इस पर वहां मौजूद डॉक्टर ने दूसरे डॉक्टर से फोन पर वार्ता की,दवाई दी और इंजेक्शन भी लगाए। सुबह लगभग 08 बजे उसकी माँ को बेड पर ही लैट्रिन और बाथरूम हो गए और बोल नहीं पा रही थी जिस पर डॉक्टर निजी गाड़ी शव को लिटाकर शाहजहांपुर गया,घंटो चक्कर काटने के बाद एकाएक फरार हो गया और एक व्यक्ति आया उसने कहा कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। डॉक्टर ने कहा है कि इनको उनके घर पर छोड़ दो जाकर। घर पहुंचने पर गाड़ी सहित शव छोड़कर वह व्यक्ति भी फरार हो गया। सूचना पर तहसीलदार नरेंद्र यादव प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ हॉस्पिटल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हॉस्पिटल में मौजूद एक तीमारदार ने इस्पेक्टर को यह भी बताया कि उसकी पत्नी का स्वास्थ्य सुबह से ज्यादा खराब है फिर भी रिफर नहीं कर रहे।  वहीं मृतक के 5 पुत्र और तीन पुत्रियां हैं सभी विवाहित हैं बड़े पुत्र का नाम सर्वेश महेश वीरेंद्र रमेश और संजय गुप्ता है इसी प्रकार पुत्री मोती सुनीता और सोनी सभी का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के छोटे पुत्र संजय गुप्ता ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही कर गलत दवा देकर मौत का जिम्मेदार ठहराया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!