नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देश के महान सेनानियों को समर्पित कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव पदयात्रा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

देश के महान सेनानियों को समर्पित कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव पदयात्रा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : कालांवाली :: कपिल यादव ::देश के महान सेनानियों को समर्पित कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव पदयात्रा

देश के महान सेनानियों को समर्पित कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव पदयात्रा विधायक शीशपाल केहरवाला ने किया नेतृत्व कालांवाली। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेशभर में शनिवार को आजादी गौरव पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में भी देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए असंख्य वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के उद्देश्य से गांव दौलतपुर खेड़ा से आजादी गौरव पदयात्रा का आगाज किया गया जिसका नेतृत्व कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने किया। हाथों में तिरंगा लिए उनके नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरे और भारत माता की जय और वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके जयकारे लगाए गए।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

पदयात्रा शुरू होने से पूर्व विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि अंग्रेजी शासन की लंबी अवधि के बाद देश के महान नेताओं महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाला लाजपतराय, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभभाई पटेल सहित देश के असंख्य वीरों ने अपना तमाम जीवन देश के नाम अर्पित कर दिया और उनके बलिदानों से ही देश ने आजादी का सूर्य देखा। आजादी के बाद कांग्रेस के महान नेताओं ने देश के विकास के लिए जो कार्य किए, वे अविस्मरणीय हैं। उन्होंने स्वयं के साथ-साथ संकल्प लिया कि देश की आजादी के बाद वीर सैनानियों ने देश के स्वर्णिम भविष्य के लिए जो ख्वाब देखा था, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश के महान नेताओं द्वारा देश को जिस विकास के डगर पर चलाया गया था, उसे विनाश के कगार पर ले जाया जा रहा है मगर कांग्रेस ने सदैव अपने संघर्षों से बलिदान की परंपरा को निभाया है। विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि कांग्रेस किसी भी रूप में देश का विनाश नहीं होने देगी। बाद में यह गौरव पदयात्रा कालांवाली जाकर संपन्न हुई। इस पदयात्रा में पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, युवा कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा, राजेश चाडीवाल, सुभाष जोधपुरिया,दिनेश गर्ग, महेश कुमार आजाद, वीर सिंह सरा,मुकेश कुमार पार्षद प्रतिनिधि,खुशवंत गदराना ,संतोख सोखल,सुखजीत कुरंगावाली,कपिल यादव, काका असीर,राजेन्द्र शर्मा, प्रदीप जैन,सुरेश सिगंला,सुरजीत भावदीन, सुखजीत कुरंगावाली, नवदीप कंबोज, पूर्व सरपंच सोहन सिंह थिराज, पूर्व सरपंच सतिंदर सिंह, पूर्व सरपंच मंदीप लकड़ांवाली, पूर्व सरपंच हरविंदर सिंह, पूर्व सरपंच जगतार सिंह, पूर्व सरपंच निशान सिंह, पूर्व सरपंच राजा पक्कां, महेश झोरड़ा, ओमप्रकाश लुहानी, सिकंदर, पूर्व सरपंच राजीव केहरवाला, सुभाष सिंगाठिया, खुशवंत गदराना, युवा कालांवाली अध्यक्ष जर्मन भंगू सहित अनेकानेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!