लखीमपुर खीरी के निरंकारी सत्संग भवन संपूर्णानगर में मनाया गया “मुक्ति पर्व दिवस”
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी :: अमरनाथ :: लखीमपुर खीरी के निरंकारी सत्संग भवन संपूर्णानगर में मनाया गया “मुक्ति पर्व दिवस”
निरंकारी जगत में मुक्ति पर्व युगपुरुष बाबा अवतार सिंह जी एवं जगत माता बुधवंती जी सहित उन तमाम हजारों महात्माओं को याद किया जाता है जिन्होंने जीवन भर सत्य के प्रचार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया 15 अगस्त 1964 को जगत माता बुधवंती ने अपना शरीर त्याग कर इस निरंकार परब्रह्मा में विलीन होती हुई परम मुक्त अवस्था को प्राप्त हुई थी और पूज्यनीय बाबा गुरु वचन महाराज जी ने इस दिवस का नाम बदलकर मुक्ति पर्व दिवस का नाम घोषित कर दिया। इसी दिन को निरंकारी जगत के प्रथम प्रधान श्री लाभ सिंह जी ने अपना शरीर त्यागा था इसी दिन निरंकारी महात्मा हजारों संतों को याद करते हैं जिनके जीवन में विनम्र प्रेरणा भाईचारे का परिवर्तन मिलता है जिनके कर्म इसी मिशन के पावन रूह आधार पर बने हैं खुद को मुक्त अवस्था में लाना ही मुक्ति पर्व दिवस है। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित निरंकारी महात्मा चंद्रशेखर, अनिल कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, गणेश, राम प्रसाद, करनैल सिंह आदि उपस्थित होकर लखीमपुर खीरी से आए महात्मा श्री हरि शंकर श्रीवास्तव के विचारों को श्रवण किए और लंगर की प्रसादी ग्रहण कर आत्मा और परमात्मा से मुक्ति की कामना की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
