जनपद अयोध्या न्यायाधीश व जिला विधिक सचिव के द्वारा दीवानी न्यायालय फैजाबाद परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :अयोध्या :: फूलचन्द्र :: जनपद अयोध्या न्यायाधीश व जिला विधिक सचिव के द्वारा दीवानी न्यायालय फैजाबाद परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सचिव के द्वारा दीवानी न्यायालय फैजाबाद परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश फैजाबाद श्री संजीव फौजदार की अध्यक्षता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद श्रीमती रिचा वर्मा के संचालन में भारत की 76वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 15.08.2022 को प्रातःकाल 08.00 बजे दीवानी न्यायालय फैजाबाद परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण उपरांत माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बार एसोसिएशन फैजाबाद के अधिवक्तागण को संबोधित करते हुए राष्ट्र के मूल कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि जैसा कि हम जानते हैं कि आज देश 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम सभी यहाँ आजादी का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। हमारा देश 1857 से लेकर 1947 तक अंग्रेजों का गुलाम रहा था।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
अंग्रेजों से आजादी दिलाने में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने सालों तक संघर्ष किया था। 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी मिलने के बाद हम स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में घोषित हुए थे। तभी से भारतवासी इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में बहुत ही धूम-धाम और हर्षोल्लास से मनाते हैं।इस मौके पर न्यायिक अधिकारीगण श्रीमती चंद्र शीला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-01, श्री राधेश्याम यादव-II, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट, श्री अशोक कुमार दूबे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-03, श्री अमित कुमार पांडे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-04, श्री अभिषेक कुमार बागड़िया, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम, श्री बृजेश कुमार सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-12, श्रीमती नूरी अंसार विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वितीय, श्री अमर सिंह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट तृतीय, श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-प्रथम, श्री शैलेंद्र सिंह यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-द्वितीय, श्री यशपाल लघुवाद न्यायाधीश, श्री कुलदीप सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री प्रशांत शुक्ला सिविल जज सी०डि०, श्रीमती भव्या तिवारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्रीमती रिचा वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिरकरण, श्री आमिर सुहैल अपर सिविल जज सी०डि० तृतीय, श्री पल्लवी सिंह सिविल जज सी०डि०एफ०टी०सी०, श्री नावैद मुज्जफर सिविल जज जू०डि० सदर, सुश्री प्रीति गिरि सिविल जज जू०डि० हवेली, श्री अतुल पाल न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, सुश्री प्रज्ञा सिंह अपर सिविल जज जू०डि० प्रथम, श्री सुमन सोलंकी न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय, श्री प्रशांत कुमार सिंह अपर सिविल जज जू०डि० सप्तम्, सुश्री सुप्रिया शर्मा अपर सिविल जज जू०डि० छष्ठम, सुश्री अंजलि पांडेय अपर सिविल जज जू०डि०/एफ०टीसी०, श्री अमरनाथ कुशवाहा पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त न्यायालय, श्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय एवं जनपद न्यायालय फैजाबाद के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
