नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आदर्श प्रेस क्लब में पत्रकार प्रतिनिधियों ने शान से फहराया तिरंगा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

आदर्श प्रेस क्लब में पत्रकार प्रतिनिधियों ने शान से फहराया तिरंगा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: आदर्श प्रेस क्लब में पत्रकार प्रतिनिधियों ने शान से फहराया तिरंगा

अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील परिसर में स्थित आदर्श प्रेस क्लब पर झंडारोहण करते हुए आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। आदर्श प्रेस क्लब के संरक्षक बरिष्ठ पत्रकार बृजेश तिवारी द्वारा झंडारोहण किया गया। उसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। तदोपरांत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बृजेश तिवारी ने संचालन करते हुए आजाद भारत में भारत की बुलंदियों को रेखांकित करते हुए स्वतंत्रता के मायने व आम नागरिकों के कर्तव्य पर चर्चा आमंत्रित की। चर्चा में शिरकत करते हुए अधिवक्ता आलोक सिंह ने आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव में घर-घर तिरंगा फहराने की मुहिम को अद्भुत करार देते हुए दावा किया कि निश्चित रूप से अमृत काल में भारत उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर होगा और आने वाला समय अखंड एवं मजबूत भारत का होगा। और भारत देश के लोगों के भीतर देशभक्ति का जज्बा पैदा होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रेस क्लब के संरक्षक बरिष्ठ पत्रकार अंबिका मिश्रा एवं केके मिश्रा ने भी विचार गोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। आदर्श प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष राजेंद्र पाठक ने बताया कि कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्रा , पत्रकार राघवेंद्र मिश्रा , हरीओम पांडेय , सुरेन्द्र प्रताप सिह , के एस मिश्रा , अमित सिह , गुलशन सिद्दीकी , फूलचन्द्र, मनोज तिवारी समेत अन्य कई पत्रकारों ने संबोधित किया। तथा देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!