युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर में चल रहे ‘ हर घर तिरंगा ‘ कार्यक्रम
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी :: अमरेन्द्र सिंह : : युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर में चल रहे ‘ हर घर तिरंगा ‘
कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी युवराज दत्त महाविद्यालय आज़ादी का अमृत महोत्सव शृंखला के अंतर्गत युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर में चल रहे ‘ हर घर तिरंगा ‘ कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17/08/2022 को मदनलाल ढींगरा शहीद दिवस की स्मृति में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर रचित कुमार ने राष्ट्रीय आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला । तत्पश्चात ११ से १७ तक सम्पन्न विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले छात्र – छात्राओं एवं विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।अपने उद्बोधन भाषण में प्राचार्य प्रो० हेमंत कुमार पाल ने राष्ट्रीय आंदोलन में क्रांतिकारियों एवं आंदोलनकारियों के योगदान की चर्चा करते हुए सभा में बैठे सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को नेशनल आंदोलन को पढ़ने का आह्वान किया ।
बेल्हाडीह में पानी निकास को लेकर आज भी समस्या बरक़रार , जनता परेशान।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
लखीमपुर खीरी युवराज दत्त महाविद्यालय आज़ादी का अमृत महोत्सव शृंखला के अंतर्गत युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर में चल रहे ‘ हर घर तिरंगा ‘ कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17/08/2022 को मदनलाल ढींगरा शहीद दिवस की स्मृति में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर रचित कुमार ने राष्ट्रीय आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला । तत्पश्चात ११ से १७ तक सम्पन्न विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले छात्र – छात्राओं एवं विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।अपने उद्बोधन भाषण में प्राचार्य प्रो० हेमंत कुमार पाल ने राष्ट्रीय आंदोलन में क्रांतिकारियों एवं आंदोलनकारियों के योगदान की चर्चा करते हुए सभा में बैठे सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को नेशनल आंदोलन को पढ़ने का आह्वान किया । उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं की भागीदारी की खूब सराहना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु प्रेरित किया ।आज़ादी का अमृत महोत्सव की संयोजक ,इतिहास विभागाध्यक्ष डा० नूतन सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया । कार्यक्रम में आज़ादी का अमृत महोत्सव की सह संयोजक डा० ज्योति पंत , डा० डी॰ एन॰ मालपानी , डा० डी के सिंह,चीफ़ प्रॉक्टर डॉ सुभाष चंद्रा, डा० ओ पी सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक कर्मचारी और छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।प्रो. हेमन्त पाल प्राचार्य युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर-खीरी,उ प्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
