नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यालय ऊना में प्रदेश स्तरीय बैठक – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यालय ऊना में प्रदेश स्तरीय बैठक

1 min read
😊 Please Share This News 😊

21 अगस्त, 2022 बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यालय ऊना में प्रदेश स्तरीय बैठक के मुख्य अतिथि राजाराम पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रभारी हिमाचल प्रदेश,बसपा प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद ने प्रदेश भर में बसपा की जारी गतिविधियों के बारे में जानकारी को साझा किया 

बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यालय ऊना में प्रदेश स्तरीय बैठक

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार, नई बसपा, आमजन किसानों बागवानों महिलाओ और युवाओं को देगे विधायक बनने का मौका राजा राम
बीजेपी और कांग्रेस छोड़कर 100 से ज्यादा लोग बसपा में शामिल 21 अगस्त, 2022 बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यालय ऊना में प्रदेश स्तरीय बैठक के मुख्य अतिथि राजाराम पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रभारी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश के कोने-कोने से आए बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में बसपा में नयापन आया है जिसमें महिलाओं और युवाओं को 50% से अधिक पदों पर मौका देने के अभियान में भारी सफलता मिली है ।

बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यालय ऊना

राजा राम ने जोर देकर कहा की महिलाओं और युवाओं के बसपा पार्टी के संगठन में भागीदारी बढ़ने से हिमाचल प्रदेश में 2022 में नई सरकार बनने पर नयापन आएगा जिससे गरीबों आरक्षित वर्गों किसानों बागवानो अध्यापकों वकीलों डॉक्टरों विद्यार्थियों बेरोजगारों और महिलाओं इत्यादि के हितों की रक्षा के लिए नई सरकार बनते ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे ।

उन्होंने राजस्थान के इंद्र मेघवाल के मात्र मटका छूने मात्र से हत्या करने पर न्याय दिलाने के लिए बसपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश के कोने कोने में आवाज उठाने पर बसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया ।

उन्होंने कहा की बसपा हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कांग्रेस को बड़ा झटका देखकर हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बना कर प्रदेश को कर्जा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, भाई भतीजावाद और बेरोजगारी मुक्त कर जनता को सच्ची आज़ादी दिलाएंगे बसपा प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद ने प्रदेश भर में बसपा की जारी गतिविधियों के बारे में जानकारी को साझा किया तथा प्रदेश को बैठक में बीजेपी कांग्रेस छोड़कर आए 100 से अधिक लोगो को बसपा पार्टी की सदस्यता दिलाई गई ।
इस बैठक में प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल, दया चंद, सुमरत सिंह और काशीराम, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बाहड़ी, रमेश चंद भटोली प्रदेश महासचिव, ज्ञान चंद प्रदेश महासचिव, प्रो प्रेम कुमार हवाल प्रदेश महासचिव, विक्रम नायर प्रदेश महासचिव, ऐडवोकेट नरेंद्र कुमार प्रदेश सचिव, सुरेश कुमार बांबी प्रदेश सचिव, प्रवीण कौशल प्रभारी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!