कासगंज समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान गंजडुण्डवारा से शुभारंभ
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : कासगंज :: विवेक गौतम : : Date 22 -08-2022 :: कासगंज समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान
गंजडुण्डवारा से शुभारंभ
कासगंज – समाजवादी पार्टी के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जनपद कासगंज का विधानसभा पटियाली में सदस्यता अभियान जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुँ० देवेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में व प्रभारी व पूर्व एमएलसी डॉ० असीम यादव जी के नेतृत्व में दिनांक 21 अगस्त 2022 दिन रविवार को सुबह 11 बजे से पूर्व सांसद कुँ० देवेन्द्र सिंह यादव की कोठी, रेलवे रोड गंजडुण्डवारा पर आयोजित किया गया ।सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुँ० देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जनपद के प्रत्येक बूथ से सदस्य बनानें में सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। और उन्होंने समस्त समाजवादी विचारधारा के लोगों से कहा कि सभी लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर के माननीय श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
और उन्होंने कहा कि जनता के साथ अन्याय हुआ तो हम आंदोलन को तैयार है।सदस्यता कार्यक्रम के प्रभारी श्री असीम यादव एम एल सी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर सदस्य बनानें में जुट जाएं। और जनता को समाजवादी पार्टी की नीतियों को और भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को अवगत कराऐं। क्षेत्रीय विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि क्षेत्र की समस्या को दूर करेंगें। इस सदस्यता कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव लक्ष्मन सिंह यादव ने किया। इस सदस्यता कार्यक्रम में सत्यभान सिंह शाक्य, महासचिव रफत मुनीर, राष्ट्रीय प्रवक्ता हफीज गांधी, पूर्व प्रमुख विजेंद्र पालीवाल, विनीत कुमार सविता, संजीव कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य शाहरूख राज़, जितेन्द्र सिंह यादव, उरवेश यादव पप्पू, महेंद्र सिंह कुशवाह, रीना वर्मा, मुनेंद्र शाक्य, पुष्पेन्द्र यादव, अरशद प्रधान, रमेश चंद्र मिश्रा, बालकिशन सविता, संजीव साहू, गंगादीन साहू, प्रवीण यादव, डॉ वाहिद अली, मौ शाहिद, तारिक महमूद, अशरफ़ भाई, इशरत अली, डॉ रोहित यादव, कुमारपाल यादव एड, अनुज यादव, राघवेंद्र मिश्रा, यशपाल शाक्य, सतेंद्र यादव, संजीव शाक्य प्रधान, धीरेन्द्र शाक्य प्रधान, रोहित शाक्य प्रधान, महेश यादव, जसवीर शाक्य प्रधान, सुजान सिंह, जगवीर सिंह, मौहर सिंह, ओमकार वर्मा प्रधान, भूप सिंह वर्मा, राजकुमार वाल्मीकि, रामधुन यादव, प्रमोद यादव, अबधेश यादव, हरिओम शर्मा, अनोखेलाल, भगवान सिंह, पप्पू बघेल प्रधान, पंकज आदि लोग मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
