किसानों व कृषि से संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के सभाक में किसान दिवस का आयोजन किया गया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :अयोध्या :: फूलचन्द्र : : Date 25 -08-2022 :: किसानों व कृषि से संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के सभाक में किसान दिवस का आयोजन किया गया
कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया। 24 अगस्त अयोध्या जिला अधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में किसानों व कृषि से संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के सभाक में किसान दिवस का आयोजन किया गया और समस्याओं के समाधान हेतु जिला अधिकारी द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। किसानों की तरफ से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा सहित कई दर्जन पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को मजबूती से रखा, जिस पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई और जिलाधिकारी महोदय ने समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण समाधान करने का निर्देश दिया किसानों ने जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, राजकीय नलकूपों को सुचारू रूप से चलाने, किसान सम्मान निधि, किसान बीमा ,मनरेगा की समस्या ,छुट्टा जानवरों को गौशाला में जमा कराने, खरौनी वितरित करने, सरकारी जमीनों चक मार्ग, तालाबों को खाली कराने जैसे दो दर्जन समस्याओं को रखा गया जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने नहर, बिजली ,सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं को सख्ती से निर्देश दिया कि शासन के मन्शा के अनुसार प्रतिदिन 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए रिपेयरिंग आपूर्ति अवधि में ना की जाए, नहरो में टेल तक पानी पहुंचाएं, राजकीय नलकूपों को सुचारु रुप से चलाने का निर्देश दिया ।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
बीकापुर नगर पंचायत के बिलारी माफी वार्ड में जलभराव की समस्या उठाई गई जिसके समाधान का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिया किसान दिवस में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडे, रंजीत कोरी, दशरथ सिंह ,संतोष वर्मा, शिवराम शर्मा ,बाबूराम तिवारी, भोला सिंह टाइगर, राजकुमार यादव ,प्रेम शंकर वर्मा, उर्मिला निषाद, राम अभिलाख यादव, राकेश वर्मा, रामगोपाल मौर्य, मस्तराम वर्मा, राम गणेश मौर्य, राम अवध किसान, रामजीत पांडे, लालती देवी, दयाराम यादव, बुधीराम मौर्य , जितेंद्र कुमार, इंद्रजीत वर्मा, आदि कई दर्जन लोग उपस्थित रहे। प्रशासन की तरफ से जिला अधिकारी नीतीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ,उपनिदेशक कृषि डॉ संजय कुमार त्रिपाठी ,जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ सुभाष चंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी सिंचाई ,रजनीश कुमार गौतम, एलडीएम राजेश कुमार, मंडी सचिव अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी भूषण प्रसाद सिंह, डॉ देवेंद्र गुप्ता मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला सहायक निबंधक अभय सिंह सहित दर्जनों अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा तिकोनिया पार्क (सदर तहसील के सामने )चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन जारी रहा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
