अपनी ही ओमनी कार को चोरी करवाना पड़ा महंगा पुलिस ने चोरी का मामला किया दर्ज लिखा पढ़ी कर भेजा जेल
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार : : Date 25 -08-2022 :: अपनी ही ओमनी कार को चोरी करवाना पड़ा महंगा पुलिस ने चोरी का मामला किया दर्ज लिखा पढ़ी कर भेजा जेल
बिछवा / मैनपुरी- थाना क्षेत्र के गांव लाहुरी पुर निवासी एक ओमनी मालिक को अपनी ही कार को चोरी करवाना महंगा पड़ गया पुलिस ने उसके ही विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया है। गांव लाहौरी पुर निवासी तेजपाल पुत्र गंगा सहाय ने अपनी ओमनी कार कायम सिंह पुत्र रामप्रकाश निवासी खेरिया कोतवाली को 6 महीने पूर्व बेच दी थी कायम सिंह ने गाड़ी को अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराया।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
तेजपाल ने कई बार कायम सिंह से गाड़ी को ट्रांसफर कराने के लिए कहा लेकिन हर बार अनसुनी करके डाल देता था साथ ही किस्त वाले भी उसे परेशान कर रहे थे तो उसने एक योजना बनाई और अपने एक दूर के रिश्तेदार कन्हैया से गाड़ी को खरीदने के बहाने से चला कर चोरी कर लेना की योजना बना डाली उसके रिश्तेदार कन्हैया ने ऐसा ही किया सोमवार को साए कायम सिंह से गाड़ी चलाने के बहाने से ले आया फिर गायब हो गया कायम सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस में मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली साथ ही बाद में तेजपाल को गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसे लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पीड़ित ने कार खरीदने के साक्ष्य दिए थे इस आधार पर उसने चोरी की तहरीर दी थी मुकदमा दर्ज कर किया गया है l
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
