दलित छात्र की मौत पर जनता में आक्रोश अपराधी टीचर को फांसी दो जनता की मांग
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी :: विपिन कुमार सिंह :: दलित छात्र की मौत पर जनता में आक्रोश अपराधी टीचर को फांसी दो
जनता की मांग
दलित छात्र की मौत पर जनता में आक्रोश अपराधी टीचर को फांसी दो जनता की मांग शांति पूर्वक कैंडल मार्च वा इंद्र मेघवाल को दी समस्त जनता ने श्रद्धांजलि राजस्थान के जालौर जिले में हुए दलित छात्र के हत्या के विरोध में तराई क्षेत्र के थाना – क्षेत्रार्न्तगत ग्राम पंचायत शाँन्ति नगर ( गाँधी नगर ) तहसील पुरनपुर जिला – पीलीभीत ( उ0 प्र0 ) में दिनाँक 24.8.2022 को कैन्डल मार्च निकाला गया । कैन्डल मार्च शांन्ति नगर से रामनगर तिराहे पर श्रद्धान्जलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का शोक सभा किया गया ।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
साथ ही हत्यारे टीचर की फाँसी की माँग करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस्तीफे की भी माँग की गयी | विदित हो कि जिस तरह राजस्थान में लगातार दलितो व अल्पसंख्को पर अत्याचार/ प्रताड़ना हो रहा है उसको लेकर केवल राजस्थान में ही नही बल्कि पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है | कैन्डल मार्च में क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल रहे जिसमें मुख्यरूप से एस० के० मित्रा, लक्ष्मण प्रसाद, सुचित कुमार, गोविन्द कुमार, सुभाष गौतम, दिनेश कुमार, रमेश कुमार, शैलेश कुमार, कुतबुदीन अन्सारी, कन्हैया भारती, शाहिद खान, रामनरेश मौर्या, दीपक मिश्रा, पानेलाल, विजय कुमार बौद्ध, रंजन कुमार, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, दुखी प्रसाद, अमित राणा, राम लाल आदि लोग मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
