नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मैनपुरी में प्रतिकर अवकाश दिलाने के सम्बन्ध मे उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपजिलाधिकारी महोदया को सौपा ज्ञापन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी में प्रतिकर अवकाश दिलाने के सम्बन्ध मे उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपजिलाधिकारी महोदया को सौपा ज्ञापन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: मैनपुरी में प्रतिकर अवकाश दिलाने के सम्बन्ध मे उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपजिलाधिकारी महोदया को सौपा ज्ञापन

मैनपुरी ,- उत्तर प्रदेश:–उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सुल्तानगंज /बेवर के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा नावागत उपजिलाधिकारी महोदया अंजली सिंह को बी एल ओ/पदाविहित की समस्याओ को लेकर ज्ञापन दिया।सुल्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह चौहान ने कहा वर्तमान मे निर्वाचक आयोग भारत सरकार द्वारा निर्वाचन संबंधी बूथों पर आधार पंजीकरण का कार्य चल रहा है जिसमे कार्यरत शिक्षकों/शिक्षिकाओं द्वारा अवकाश (रविवार )के दिन कार्य किया गया जिसका प्रतिकर अवकाश अन्य जनपदो मे दिया जा रहा है।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

अतः जिन शिक्षक /शिक्षिकाओं के द्वारा अवकाश के दिनों मे निर्वाचन कार्य किया गया उन्हें प्रतिकर अवकाश स्वीकृत कराने हेतु सम्बन्धित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मैनपुरी को निर्देशित कर प्रतिकर अवकाश दिलाया जाये।ब्लॉक बेवर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान जावेद खान ने कहा शासनादेश के अनुसार अवकाश के दिनों मे कार्य करने वाले को प्रतिकर अवकाश दिया जाये,पूर्व मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मैनपुरी द्वारा अवकाश दिया गया है।ब्लॉक मंत्री कर्मवीर शाक्य ने कहा गरुण एप्प द्वारा ऑनलाइन आधार पंजीकरण मे काफ़ी परेशानियां आ रही है अतः संबंधित एप्प को अपडेट किया जाये एवं कार्यरत बी एल ओ के साथ तहसील कार्मिको द्वारा सकारात्मक सहयोग किया जाये।इस अवसर पर प्रमोद यादव, डा अलोक सिंह शाक्य, प्रबल प्रताप सिंह चौहान, इमरान जावेद खान, कर्मवीर शाक्य,मो नईम,ओमकार यादव, अजित चौहान, अलोक रतन, भूपेंद्र राजपूत,दिवसी प्रताप, सौरभ दुबे महेंद्र शाक्य आदि शिक्षक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!