मेरठ के नंगला कबूलपुर में दलित समाज के श्मशान पर नाला बनवाकर दबंगई दिखाना चाहते हैं राजपूत समाज के लोग
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मेरठ : : राजीव नानू :: मेरठ के नंगला कबूलपुर में दलित समाज के श्मशान पर नाला बनवाकर दबंगई दिखाना चाहते हैं राजपूत समाज के लोग
जनपद मेरठ के थाना मुण्डाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नंगला कबूलपुर से एक बहुत ही बड़ी खबर आ रही है और समस्त व्यक्ति अनूसूचित जाति जाटव समाज से है ग्राम नंगला कबूलपुर एक राजपूत जाति बहुल गांव है जहां पर वर्तमान में ग्राम प्रधान सुनीता पत्नी अजय कुमार है विगत करीब डेढ़ वर्ष पूर्व चुनाव जीतने के पश्चात ग्राम प्रधान पति अजय कुमार द्वारा गांव में खुलेआम ऐलान किया गया था कि अनूसूचित जाति के लोगों ने हमें वोट नहीं दिया है।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
अब हम उनको सबक सिखायेंगे इसी चुनावी रंजिश के कारण ग्राम प्रधान पति अनूसूचित जाति के समाज के दाह संस्कार के लिए खसरा संख्या 138 पर बने श्मशान व बच्चा श्मशान व कुल देवी पूजा स्थल व महामाई पर गांव गंदे पानी को गांव से नाला बनवाकर एकत्र करने चेष्टा करते हुए अनूसूचित जाति के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर आमादा है जिसकी शिकायत जाटव समाज के लोगों द्वारा माननीय महोदय उपजिलाधिकारी महोदय व जिला पंचायत अध्यक्ष से भी की गई है माननीय महोदय द्वारा के आदेश पर संज्ञान में लेते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मेरठ द्वारा जब तक दोनों पक्षों के माध्य से समझौता होने तक नाले के निर्माण कार्य को स्थगित कर दिया है परन्तु ग्राम प्रधान पति अजय ने गांव के कुलदीप के घर पर लगें लाउडस्पीकर से स्वयं ऐलान करते हुए कहा है कि यह ठाकुरों की इज्जत बेइज्जती का सवाल है चाहे कितना भी ख़ून बहाना पडे जान देनी पड़े या फिर जान लेनी पड़े नाला बनाकर रहेंगे यदि जिला पंचायत निधि रोक रही है तो कोई बात नहीं मैं पंचायत की निधि से नाला बनवाकर रहूंगा और बिना किसी प्रस्ताव के जिला पंचायत राज अधिकारी मेरठ व मुख्य विकास अधिकारी मेरठ के काम ना करने के आदेश के बावजूद भी मौके पर नाले का निर्माण करा है ग्राम प्रधान पति को सत्ता पक्ष के कुछ राजनैतिक लोगों का संरक्षण प्राप्त है और वह भूमाफिया प्रवृति का व्यक्ति हैं इसलिए उसने सब अधिकारी गण के आदेश ताक पर रख दिए हैं और वह अपनी हठ धार्मिता पर क़ायम है इसलिए अब हम सम्पूर्ण अनूसूचित जाति के लोगों को पूरा विश्वास हो गया है कि हमें कहीं किसी भी स्तर से न्याय सम्भव नहीं है और जब हिन्दू धर्म में हमारी धार्मिक आस्था व भावनाओं की इस सरकार को कोई चिंता ही नहीं है तो हम सब अनूसूचित जाति के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन का निर्णय लिया गया है इसलिए हम सब अपनी इच्छा व निर्णय से माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ योगी जी को भी अवगत कराना चाहते हैं और प्रस्तुत उक्त ज्ञापन को आपके माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को प्रेषित करना चाहते हैं शिकायत करने वाले इंद्रपाल सोमवीर नरेश निटू पवन कुमार सुरेश कुमार जगपाल सुनील पप्पू सतीश मुकेश प्रदीप मोहरसिंह राजू हरिसिंह राहिल DM ओफिस पहुंचे मेरठ के नंगला कबूलपुर के जाटव समाज के सभी लोगों ने और किया धरना प्रदर्शन DM ओफिस पर श्मशान घाट में नाले के निर्माण कार्य के विरोध में औ राजपूत समाज के लोग एकत्र करना चाहते गांव का गंदा पानी जाटव समाज के शमशान घाट में।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
