युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या : : फूलचन्द्र :: Date :31- 8-2022 :: युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के
तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
बीकापुर 30 अगस्त। विकासखंड बीकापुर क्षेत्र अंतर्गत पं0 जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज खजुरहट में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकासखंड स्तरीय हुए इस खेल कूद प्रतियोगिता मैं बालक – बालिका दोनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह पाल ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर प्रातः 8:00 बजे किया।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
बीकापुर 30 अगस्त। विकासखंड बीकापुर क्षेत्र अंतर्गत पं0 जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज खजुरहट में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकासखंड स्तरीय हुए इस खेल कूद प्रतियोगिता मैं बालक – बालिका दोनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह पाल ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर प्रातः 8:00 बजे किया।
विकासखंड स्तरीय इस खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी दौड़, लंबी कूद, वालीबाल, हाई जंप, कबड्डी, गोला फेंक आदि खेल हुए। 100 मीटर लंबी दौड़ में अनुराग, 200 मीटर लंबी दौड़ में शिवानी, लंबी कूद में कुलदीप, वालीबॉल में आकाश शर्मा, हाई जंप में कुलदीप, 100 मीटर दौड़ में मीनाक्षी यादव, कबड्डी में रोशनी की टीम, गोला फेंक में अभिजीत एवं रोशनी प्रथम विजेता रहे। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वाधान में आयोजित इस खेलकूद के संयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राहुल पाठक एवम मुख्य अतिथि पं0 जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज खजुरहट के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा रहे। खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य रूप से पीआरडी के जवान रवि प्रकाश सिंह, हरिराम यादव, आलोक कुमार, राजेंद्र शर्मा, हरी भवन यादव, तेज प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]