संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर जिले के संयोजक मयाराम वर्मा तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरने का आयोजन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या : : फूलचन्द्र :: Date :01-9-2022 ::अयोध्या 01 सितंबर। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर जिले के संयोजक मयाराम वर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न मांगों को लेकर तहसील सदर के सामने तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन के माध्यम से एमएसपी पर कानून बनाने, बिजली कानून में संशोधन बिल तत्काल वापस लेने, सभी किसान मजदूर दस्तकारों को 10000 रूपए मासिक पेंशन दिए जाने, डीजल पेट्रोल व रसोई गैस की मूल्य वृद्धि वापस लेने, आवारा पशुओं से किसानों के फसल की रक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने, गन्ने का मूल्य 600 रुपए निर्धारित करने, अग्निपथ योजना वापस लेने, लखीमपुर किसान हत्याकांड के साजिशकर्ता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने, किसान आन्दोलन में शहीद किसान परिवारों को 50 लाख रुपए सहायता देने, आन्दोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने , अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने, उर्वरक तथा कीटनाशक दवाओं के बढ़े दाम वापस लेने, किसानों को 24 घण्टे बिजली उपलब्ध कराने, महिलाओं अल्पसंख्यकों तथा दलितों के उत्पीड़न पर रोक लगाने एवं ग्राम न्यायालय बीकापुर व रुदौली को बरकरार रखने आदि की मांग की गई।धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से किए गए वादे से पीछे हट रही है। सरकार के मंत्री द्वारा किसान नेता राकेश टिकैत व किसानों के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंहगाई से जनता कराह रही है। वर्षा न होने से पूरा प्रदेश सूखे की चपेट में है लेकिन राज्य सरकार ने किसानों की समस्याओं से पूरी तरह मुंह फेर लिया है। सरकार केवल बयानबाजी तक ही सीमित रह गई है।
धरने को रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष व मोर्चा के सह संयोजक चौधरी रामसिंह पटेल, भाकियू ( टिकैत) अयोध्या मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष कमला प्रसाद बागी, भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी , किसान सभा के संरक्षक राम तीर्थ पाठक, अध्यक्ष शेख मोहम्मद इश्हाक, राम प्रकाश तिवारी, अवधराम यादव, राम तिलक वर्मा, रामजी राम यादव, एस एन बागी, माकपा के पूर्व जिला सचिव माता बदल, उदय चन्द यादव आदि ने सम्बोधित किया तथा राम जियावन वर्मा, अवधेश निषाद, राहुल पटेल, बाबू राम यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
