मैनपुरी की पहचान अब पिछड़े मे नहीं बल्कि विकसित जनपद के रूप में होगी-जयवीर सिंह
1 min read
|
संवाददाता : :मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: Date ::24 – 9 -2022 ::जिला मुख्यालय,तहसील,विकासखंड,न्याय पंचायत के स्थापना दिवस मनाए जाएंगे, इस हेतु पयर्टन विभाग धनराशि की व्यवस्था करेगा- मंत्री
मुख्यमंत्री ने एक जनपद-एक उत्पाद के तहत प्रत्येक जनपद के उत्पादों को विश्व पटल पर पहचान दिलाने का कार्य किया-पयर्टन मंत्री
मैनपुरी 24 सितंबर, 2022- पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने एस.जे. गाडर्न मैरिज होम में आयोजित 03 दिवसीय वोकल-फाॅर-लोकल पर आधारित प्रदशर्नी का अवलोकन करने से पूर्व आयोजित गोष्ठी में 18 श्रवण बाधित, 17 दृष्टिबाधित दिव्यांगों को सहायक उपकरण, 15 किसानों को मिनी बीज किट एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद-एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कायर्क्रम के 07 लाभाथिर्यों को 67 लाख रु. के ऋण स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराने के पश्चात कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक जनपद-एक उत्पाद योजना लागू कर प्रत्येक जनपद के परंपरागत उद्योगों को बढ़ावा देकर उन्हें विभिन्न योजना में ऋण उपलब्ध कराकर प्रोत्साहित करने का कार्य किया साथ ही उनके उत्पादकों की बिक्री के लिए बाजार की व्यवस्था की ताकि परंपरागत उद्योगों के कारीगरों को उनके उत्पादन का वाजिब मूल्य मिले और उनकी आथिर्क स्थिति सुदृढ़ हो सके। परंपरागत उत्पादों की ब्रांडिंग कराकर विश्व पटल पर पहचान दिलाने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र, प्रदेश की सरकार गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगार नौजवान, महिलाओं, बालिकाओं के सवार्ंगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाकर उन्हे भी विकास की मुख्यधारा में जोड़कर सम्मान से जीने का हक प्रदान किया जा रहा है। झोपड़-पट्टी, कच्चे मकानों में रहने वाले पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, शहरी, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पक्के मकान बनवाकर उन्हें भी सम्मान से जीने का हक प्रदान किया।
पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रहा है। गत माह आजादी के अमृत महोत्सव, हर-घर तिरंगा अभियान के दौरान प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि जब 25 वर्ष बाद 2047 में देश आजादी का स्वणिर्म वर्ष मनाये। तब देश विश्व गुरु हो, उसके पास दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हो। विश्व के सबसे विकसित देशों में सबसे अग्रिम पंक्ति में हो। इस सपने, संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। संकल्प को पूरा करने के लिए हर वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी या जिस क्षेत्र में जो भी व्यक्ति कायर्रत है। सभी लोग ईमानदारी, निष्ठा पूवर्क अपने-अपने दायित्व को अंजाम दें। तो दुनिया की कोई भी ताकत हमारे देश को विश्व गुरु बनने से रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि जनपद के चैमुखी विकास हेतु प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। अगले 05 साल में जनपद प्रदेश के अगड़े जनपदों की श्रेणी में होगा। जनपद सभी विकास योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा साथ ही यहां के प्रसिद्ध, ऐतिहासिक स्थलों का जीनोद्धार कर पयर्टन विकास के रूप में विकसित किए जाएंगे।
पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश में यशस्वी प्रधानमंत्री, प्रदेश में कमर्ठ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि गरीब, विकास से वंचित व्यक्तियों के सपनों को पूरा करने के लिए केन्द्र, प्रदेश सरकार ने तमाम जन-कल्याणकारी, लाभाथीर्परक योजनाएं संचालित कर मिशन अन्त्योदय के तहत समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के जीवनस्तर को उठाने का कार्य किया। विश्व पटल पर देश का मान-सम्मान, प्रतिष्ठा को बढ़ाने के कार्य किया जा रहे हैं। उन्होने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याणाथर् तमाम योजनाएं संचालित हैं। उनको कृत्रिम अंग, उपकरण उपलब्ध कराकर राहत प्रदान की जा रही है। महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गये। उन्होने कहा कि पयर्टन एवं संस्कृत विभाग द्वारा प्रदेश के एतिहासिक, पुरातात्विक महत्व की इमारतों का जीणोर्द्धार कराकर प्रदेश में पयर्टन को बढावा देने के लिए तेजी से कार्य हो रहा है।
पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री, पूर्व मंत्री विधायक भोगांव, जिलाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विभाग की निःशुल्क बीज योजना के तहत सतीश चंद, शिवराज सिंह, सुभाष चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, गौरव चैहान, सीमा, अर्जुन सिंह, कुलदीप, कामेन्द्र सिंह, सचिन, कौशलेंद्र, धमेर्न्द्र सिंह, सिराज अली, पंकज, प्रेम सिंह को सरसों, तोरई, मिर्च बीज किट उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तगर्त हिमांशू कुमार सिंह को जिम सेंटर के लिए रू. 08 लाख, राम कीर्ति को लकड़ी फनीर्चर के लिए रू. 10 लाख, आकांक्षा गुप्ता को आटा चक्की, बेसन प्लांट के लिए रू. 09 लाख, सुभम शर्मा, राहुल पाल को सटरिंग सेवा के लिए रू. 10-10 लाख, एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अन्तगर्त शमा परवीन को जरी-जरदोजी, सिलाई-कढ़ाई के लिए रू. 10 लाख एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनान्तगर्त नन्दा देवी को आयल उद्योग के लिए रू. 10 लाख के ऋण स्वीकृति पत्र उपलब्ध करना।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, ब्लाॅक प्रमुख जागीर, घिरोर, मुनेश चैहान, सत्यपाल सिंह, शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, प्रेम सिंह शाक्य, विमला राजपूत, साधना तिवारी, धीरू राठौर, राहुल भारती, अमित अग्रवाल, अर्जुन चैहान, पीयूष चंदेल, शिव प्रताप सिंह राजू, प्रदीप तिवारी, संजय चैहान, शरद कांत भाटिया, उत्तम गुप्ता, राहुल चतुवेर्दी, सुरेन्द्र यादव, अनूप मिश्रा, सौरभ दुबे, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप, उपायुक्त उद्योग मो. सऊद सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे, कायर्क्रम का संचालन राकेश बाबू ने किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |