नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिलों के स्थापना दिवस आयोजन के लिए संस्कृति विभाग देगा 10 लाख रूपये – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

जिलों के स्थापना दिवस आयोजन के लिए संस्कृति विभाग देगा 10 लाख रूपये

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :मैनपुरी: : अवनीश कुमार :: Date ::28 – 9 -2022 :: जिलों के स्थापना दिवस आयोजन के लिए संस्कृति विभाग देगा 10 लाख रूपये

जनपद की ऐतिहासिकता, सांस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं पुरातात्विक महत्व से युवा पीढ़ी को परिचित कराया जायेगा

मैनपुरी 28 सितम्बर, 2022 _ उ. प्र. के प्रत्येक जनपद का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। स्थापना दिवस के आयोजन के लिए जिलाधिकारी विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे। इस आयोजन हेतु जिलाधिकारी को 10 लाख रूपये की धनराशि संस्कृति विभाग द्वारा जिला पर्यटन एवं संस्कृति प्रोत्साहन परिषद के खाते में आवंटित की जायेगी।
उक्त जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि उ0प्र0 का गौरवशाली इतिहास एवं समृद्धि सांस्कृतिक परम्परायें हैं। प्रत्येक जनपद ऐतिहासिक धरोहरों की थाती समेटे हुए है। प्रदेश के लगभग समस्त जनपदों में ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल एवं विरासत मौजूद हैं। इसको भावी पीढ़ी से साझा करने के लिए जिलों का स्थापना दिवस मनाये जाने का कार्यक्रम बनाया गया है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि हर जिला ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ जुड़ा हुआ है। जिलाधिकारी जनश्रुतियों, अभिलेखों, गजेटियर एवं अन्य श्रोतों से जनपद के स्थापना की तिथि की जानकारी प्राप्त करके स्थापना दिवस के आयोजन का प्रस्ताव भेजेंगे। इसका परीक्षण करके स्थापना दिवस का भव्य ढंग से आयोजन कराया जायेगा। इसके दौरान जनपद की विशेषताओं, सांस्कृतिक परम्पराओं, ऐतिहासिक महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले नायकों के बारे में आमजनता को जानकारी दी जायेगी।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस के लिए धनराशि उन्हीं जनपदों को दी जायेगी, जिन जनपदों का प्रस्ताव जिलाधिकारी से प्राप्त होगा। इसके लिए संस्कृति विभाग अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। इस आयोजन में उ0प्र0 पर्यटन एवं संस्कृति प्रोत्साहन परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात गॉवों का भी स्थापना दिवस मनाये जाने का प्रस्ताव है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!