नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहर के विद्यालय सुदिती ग्लोबल एकेडमी में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

शहर के विद्यालय सुदिती ग्लोबल एकेडमी में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :मैनपुरी: : अवनीश कुमार :: Date ::29 – 9 -2022 ::शहर के विद्यालय सुदिती ग्लोबल एकेडमी में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन दिनांक 30 सितम्बर से प्रारम्भ होने जा रहा है, जिसके लिए 10000 से अधिक श्राेताओं के बैठने की व्यवस्था की गयी है

मैनपुरी- शहर में प्रेममूर्ति पूज्य श्री प्रेमभूषण महाराज जी के श्री मुख से श्रीराम कथा का आयोजन विद्यालय सुदिती ग्लोबल एकेडमी में होने जा रहा है। यह नौ दिवसीय राम कथा दिनांक 30 सितम्बर से प्रारंभ होकर 8 अक्टूबर तक चलेगी। परिसर में हर राेज दस हजार से अधिक लाेगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है।
मैनपुरी जिले में 9 दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का यह प्रथम आयोजन है। श्रीराम कथा के आयोजक एवं सुदिती ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य डा0 राम मोहन ने बताया कि देश विदेश में प्रसिद्ध श्रीराम कथा के सरस गायक प्रेममूर्ति पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी के प्रांगण में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का अमृतपान कराएंगे। श्रीराम कथा स्थल सुदिती ग्लोबल एकेडमी में जोरों से चल रही हैं। विद्यालय परिसर में बने विशाल एवं आधुनिक कथा परिसर में 30 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक सभी भक्तगण श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। श्रीराम कथा में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए कथा मण्डप में हर रोज 10 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पूज्य प्रेममूर्ति पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से श्री राम कथा का रसपान कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!