सफीदों खंड की ग्राम पंचायतों में सरपंचों, पंचों व ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए बीसी ए वर्ग के लिए ड्रा निकाला गया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :हरियाणा : : सुरेंद्रपाल सिंह :: Date ::1 .10 .2022:: सफीदों खंड की ग्राम पंचायतों में सरपंचों, पंचों व ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए बीसी ए वर्ग के लिए ड्रा निकाला गया
सफीदों खंड में बीसी ए वर्ग के सरपंची में लिए गांव हाट, सिंघाना, साहनपुर व टीटोखेड़ी आरक्षित ब्लाक समिति सदस्य के लिए वार्ड नंबर 2, 11 व 13 का निकला ड्रा सफीदों : – सफीदों खंड की ग्राम पंचायतों में सरपंचों, पंचों व ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए बीसी ए वर्ग के लिए ड्रा निकाला गया। बीडीपीओ कार्यालय में ग्रामीणों की उपस्थिति में एसडीएम सत्यवान मान की निगरानी में निकाला गया। इस मौके पर बीडीपी सुरेंद्र खत्री, एबीपीओ संदीप दहिया व एसपीओ नरेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। बीसी ए वर्ग के लिए ड्रा में डाले गए 12 गांवों में से चार गांव आरक्षित हुए।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
जिनमें ड्रा के दौरान महिला के लिए टीटो खेड़ी,साहनपुर पुरुष के लिए हाट व सिंघाना के लिए आरक्षित किया गया। एसडीएम सत्यवान मान ने बताया कि सफीदों खंड में 45 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें से एससी वर्ग के लिए 9 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। जिसमें महिला एससी वर्ग के लिए बहादुरगढ़, खेड़ा खेमावती,नया सिवाना माल, रामपुरा व एससी वर्ग पुरुष के लिए करसिंधू, बागडू कलां, पाजू कलां, मलार व सिल्लाखेड़ी आरक्षित किया गए हैं।बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री ने बताया कि अनारक्षित ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए ऐंचरा कलां, अंटा, बहादुरपुर, बसीनी, धर्मगढ़, हरीगढ़, होशियारपुरा, कारखाना, खातला, मलिकपुर, निमनाबाद, रामनगर, रोहढ़, सरनाखेड़ी, सिंघपुरा आरक्षित रहेंगे। पुरुष के लिए आफताफगढ़, ऐंचरा खुर्द, बागडू खुर्द, बडौद, भुसलाना, छाप्पर, डिडवाड़ा, जयपुर, खरकड़ा, कुरड़, मुआना, पाजू खुर्द, रत्ताखेड़ा, रोझला, सरफाबाद, सिवानामाल आरक्षित किए गए ‘ब्लाक समिति सदस्यों के लिए आरक्षित वार्ड उन्होंने बताया कि ब्लाक समिति सदस्यों के लिए बीसी ए वर्ग के लिए वार्ड नंबर 2 महिला तथा वार्ड नंबर 11 व 13 पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है। एससी वर्ग की महिला के लिए वार्ड नंबर 7 व 23 आरक्षित किये गए हैं। एससी वर्ग के पुरुष के लिए वार्ड नंबर 4, 19 व 25 आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा अनारक्षित महिलाओं के लिए 5, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 21 व 24 आरक्षित किए गए। अनारक्षित पुरुषों के लिए वार्ड नंबर 1, 3, 6, 9, 15, 17, 20 व 22 के लिए आरक्षित किए गए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
