जिलाध्यक्ष और डॉ.पी.पी.सिंह ने जन-जागरूकता व संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु हरी झण्डी दिखाई
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: Date ::1 .10 .2022:: मैनपुरी में 01 अक्टूबर, 2022- जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पी.पी.सिंह ने कलेक्ट्रेट से जन-जागरूकता, संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं बचाव हेतु संचारी रोग नियन्त्रण, दस्तक अभियान के अन्तगर्त संचारी रोग नियंत्रण माह (01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक) के शुभारम्भ अवसर पर वाहनों, टीमों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों में उपचार से बेहतर बचाव है। मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए जन सामान्य को जागरूक करना होगा। उन्हें अपने घरों, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, साफ पानी एकत्र न होने देने, खुले में शौच न जाने, सप्ताह में एक बार घर के कूलर, गमलों, जल पात्रों की सफाई करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने यथासंभव मच्छरदानी का प्रयोग करने, पीने हेतु स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना होगा ताकि लोगों को वैक्टर जनित बीमारी यथा डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाया जा सके। 
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभियान में लगे अधिकारी, कमर्चारी पूरी तन्मयता के साथ कार्य करें। सौपें गये दायित्वों का निवर्हन पूरी निष्ठा के साथ करें। उन्होने जनपदवासियों का आव्हान करते हुये कहा कि वैक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु सामूहिक रूप से हम सबको रोग मुक्त करने के लिये प्रतिबद्ध होना होगा, जल-जमाव न होने दें। दूषित जल का सेवन न करें, व्यक्तिगत साफ-सफाई रख अपने गांव, मोहल्ले के वातावरण को स्वच्छ रखें साथ ही समुदाय को साफ-सफाई के लिये प्रेरित करें। संचारी रोगों की रोकथाम हेतु हमें हर सम्भव प्रयास करें। जिससे हमारा परिवार, समुदाय वेक्टर जनित रोगों से मुक्त रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पी.पी. सिंह ने कहा कि वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कायर्क्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। निःशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी, लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण ए.एन.एम. के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतगर्त ही 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी। अभियान के दौरान आशा, आंगनवाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों की सूची तैयार की जायेगी, सूची ए.एन.एम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कायर्कतार्ओं के माध्यम से पोषण पुनवार्स केंद्रों पर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराया जायेगा।
जन-जागरूकता रैली कलैक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर जिला चिकित्सालय होते हुये क्रिश्चियन तिराहा, भांवत चैराहा, करहल चैराहा होते हुए करहल रोड, बड़े चैराहे से तांगा स्टैंड होते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कायार्लय पर समाप्त हुयी। इस दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक पुरुष डॉ. मदन लाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव रॉय, डॉ संजीव राव बहादुर, डॉ अनिल वर्मा, डॉ विकास यादव, डॉ विनीत यादव, एपिडेमियोलॉजीसट डा. अनिल यादव, मलेरिया अधिकारी एस. एन. सिंह, प्र. जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रवींद्र सिंह गौर, डी.एम.सी. यूनीसैफ संजीव पाण्डेय, संजीव वर्मा, ओम जी शुक्ला, विजय, विवेक सेंगर, विवेक, इरफान आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
