नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम किया गया शुभारम्भ – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम किया गया शुभारम्भ

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :जौनपुर : : संतोष कुमार :: Date :: 3 .10 .2022:: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम किया गया शुभारम्भ

अर्न्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस‘‘ तथा गांधी जयन्ती व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर, जौनपुर में वाणी रंजन अग्रवाल, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। तदोपरान्त मीटिंग हाल में ‘‘अर्न्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’’ के अवसर पर सम्बोधित करते हुए वाणी रंजन अग्रवाल, माननीय जनपद न्यायाधीश, द्वारा बताया गया कि आज ही के दिन भारत की भूमि पर मोहन दास करमचन्द्र गांधी का जन्म हुआ था। उनके व्यक्तित्व एवं कृत्यों से उन्हें ‘‘महात्मा‘‘ की उपाधि दी गयी।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041

अर्न्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस‘‘ तथा गांधी जयन्ती व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर, जौनपुर में वाणी रंजन अग्रवाल, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। तदोपरान्त मीटिंग हाल में ‘‘अर्न्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’’ के अवसर पर सम्बोधित करते हुए वाणी रंजन अग्रवाल, माननीय जनपद न्यायाधीश, द्वारा बताया गया कि आज ही के दिन भारत की भूमि पर मोहन दास करमचन्द्र गांधी का जन्म हुआ था। उनके व्यक्तित्व एवं कृत्यों से उन्हें ‘‘महात्मा‘‘ की उपाधि दी गयी। उनके द्वारा जनमानस को अहिंसा से अवगत कराया गया, उन्होंने न सिर्फ भारत की आजादी में अहम योगदान दिया अपितु एक विधि द्वारा संचालित देश एवं राज्य की नींव रखी। आज ही के दिन आज हमारे देश में एक और महापुरूष लाल बहादुर शास्त्री ने जन्म लिया था। उन्होनें भारत की स्वाधीनता संग्राम में अहम योगदान दिया और स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भी बने। इनके द्वारा जय जवान जय किसान का नारा दिया गया था। इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!